रक्षा मंत्रालय ने लगाया 351 रक्षा उपकरणों के आयात पर प्रतिबंध

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रक्षा मंत्रालय ने लगाया 351 रक्षा उपकरणों के आयात पर प्रतिबंध

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/भावना शर्मा/नई दिल्ली/- जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से सरकार ने कई अहम फैसले लिए है। बुधवार को रक्षा मंत्रालय ने रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम उठाते हुए रक्षा मंत्रालय ने 351 वस्तुओं की एक सूची जारी की जिन पर तय समय सीमा के तहत प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है।
रक्षा मंत्रालय ने 351 रक्षा उपकरणों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया। इन उपकरणों में कई उप प्रणालियां और रक्षा उत्पादन के घटक शामिल हैं। अगले साल दिसंबर से शुरू होने वाली समय सीमा के तहत  इन उपकरणों के आयात की अनुमति नहीं होगी। पिछले 16 महीनों में रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी की गई यह तीसरी सूची है। 

रक्षा मंत्रालय ने यह कदम यह कदम भारत को सैन्य प्लेटफॉर्म और उपकरणों के उत्पादन का केंद्र बनाने के लक्ष्य के तहत उठाया गया है। इसके साथ ही मंत्रालय 2500 वस्तुओं की एक और सूची भी जारी कि जिनका पहले ही स्वदेशीकरण किया जा चुका है। मंत्रालय के अनुसार इन कदमों से आत्मनिर्भर बनने के लक्ष्य की ओर देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

रक्षा उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए और आयात पर निर्भरता को कम करने के लिए मंत्रालय की ओर से लगातार सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। बयान के अनुसार अगले तीन वर्षों में अभी तक आयात की जाने वाली इन 351 वस्तुओं का स्वदेशीकरण किया जाएगा। मंत्रालय की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा है कि सैन्य साजो-सामान स्वदेशी हो चुके हैं।

251 उपकरणों के आयात पर प्रतिबंध की यह है योजना
इसे लेकर रक्षा मंत्रालय की ओर से अधिसूचना सोमवार को जारी की गई ती। मंत्रालय के अनुसार 351 उपकरणों में से 172 वस्तुओं के पहले सेट पर अगले साल दिसंबर से प्रतिबंध लागू कर दिया जाएगा। 89 उपकरणों के दूसरे सेट पर प्रतिबंध दिसंबर 2023 तक लागू किए जाएंगे। वहीं, 90 उपकरणों के तीसरे सेट के आयात पर दिसंबर 2014 तक प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox