कपड़ों पर जीएसटी वृद्धि के विरोध में वीरवार को बंद रहेंगे थोक कपड़ा बाजार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कपड़ों पर जीएसटी वृद्धि के विरोध में वीरवार को बंद रहेंगे थोक कपड़ा बाजार

-दिल्ली हिंदुस्तानी मर्केंटाइल एसोसिएशन की बैठक के बाद कपड़ा एसोसिएशनों ने सर्वसम्मति से लिया फैसला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कपड़ों पर जीएसटी वृद्धि को लेकर व्यापारियों में खासी नाराजगी देखी जा रही है। दिल्ली में कपड़ों के थोक व्यापार के लिए मशहूर चांदनी चौक से लेकर गांधीनगर, टैंक रोड सहित सभी बाजारों में व्यापारियों का विरोध तेज हो गया है जिसे देखतें हुए सभी थोक कपड़ा एसोसिएशनों ने 30 दिसम्बर को सभी कपड़ा बाजार बंद करने ऐलान कर दिया है। दिल्ली हिंदुस्तानी मर्केंटाइल एसोसिएशन की बैठक के बाद प्रधान ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि दिल्ली की विभिन्न कपड़े व रेडीमेड एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है की सरकार द्वारा 1 जनवरी से जीएसटी की दर 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने के विरोध में 30 दिसम्बर को दिल्ली की समस्त मार्केटो को बंद रखा जाएगा।

रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन के श्रीकिशन गोयल चचा, चांदनी चौक के व्यापारी श्रीभगवान बंसल ने बताया कि सभी बाजार पूरी तरह बन्द रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी एसोसिएशन भी इस एक दिन के सांकेतिक हड़ताल का पूर्ण समर्थन करती है तथा सभी सदस्यों वह दुकानदार भाइयों से यह अनुरोध करती है कि अपने प्रतिष्ठान व दुकाने 30 दिसम्बर को बंद रखकर सरकार के समक्ष अपना विरोध प्रदर्शन करें ।

एसोसिएशन के महामंत्री जिनेंद्र जैन ने कहा कि सभी ग्राहकों से आग्रह है कि वे सरकार को इस बढ़ोतरी को वापिस लेने के लिए मजबूर करें। गांधीनगर के व्यापारी नेता केके बल्ली ने कहा कि सरकार छोटे व्यापारी की ओर ध्यान नहीं दे रही है। टैंक रोड मार्केट के उपाध्यक्ष राजेश आहूजा ने बताया कि इस बढ़ोतरी का गरीब आदमी पर असर होगा, व्यापारी के लिए भी समस्याएं पैदा होंगी। सरकार उनकी समस्या समझे और व्रद्धि वापस ले।

इस बंद का असर चांदनी चौक, गांधीनगर, टैंक रोड, नेहरू प्लेस, लाजपत नगर, ओखला, तुगलकाबाद एक्सटेंशन सहित उन सभी बाजारों में होगा जहां पर थोक कपड़ा व रेडीमेड गारमेंट्स का व्यापार होता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox