रेजिडेंट डाक्टरों के समर्थन में आये सीएम केजरीवाल, पुलिस कार्यवाही की निंदा की

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रेजिडेंट डाक्टरों के समर्थन में आये सीएम केजरीवाल, पुलिस कार्यवाही की निंदा की

-सीएम ने पीएम मोदी से की नीट व पीजी काउंसलिंग जल्द कराने की अपील

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नीट व पीजी की काउंसलिंग को लेकर दिल्ली के सभी केंद्रीय अस्पतालों के रेजिडेंटस चिकित्सक शांतिपूर्ण हड़तार कर रहे है। लेकिन सोमवार को दिल्ली पुलिस ने रेजिडेंटस डाक्टरों की शांतिपूर्ण हड़ताल को रोकने के लिए न केवल बल प्रयोग किया बल्कि चिकित्सकों के खिलाफ बदसलूकी भी की। जिसपर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रेजिडेंट डाक्टरों की हड़ताल के समर्थन में उतरते हुए न केवल पुलिस कार्यवाही की निंदा की बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नीट व पीजी की काउंसलिंग जल्द कराने की भी अपील की।

दिल्ली में एम्स, राममनोहर लोहिया व सफदरजंग जैसे बड़े व केंद्रीय अस्पतालों के रेजिडेंटस डाक्टर पीजी व नीट काउंसलिंग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्षन कर रहे हैं। इस पर श्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डाक्टरों पर बल प्रयोग करना व पुलिस द्वारा उनके साथ अभद्रता करने का मामला ठीक नही है। उन्होने कहा कि यह वही डाक्टर है जिन्होने कोरोना काल में अपनी जान की प्रवाह किये बगैर अग्रिम कोरोना वारियर्स की भूमिका निभाई थी। इस दौरान ना जाने कितने डाक्टरों की जाने गई लेकिन फिर भी ये कोरोना वारियर्स अपने कतर्व्य से पीछे नही हटे। आखिर हम कैसे इनके इस बलिदान को भूल सकते हैं। उन्होने कहा कि बड़ी मुश्किलों को पार कर एक चिकित्सक यहां तक पंहुचता है और समय पर उनकी नीट व पीजी की काउंसलिंग न हो तो उनके करियर पर भी असर पड़ता है जो ठीक नही है।इसके साथ ही अस्पतालों में भी डाक्टरों की कमी होती है और बाकि डाक्टरों पर भी इसका असर पड़ता है। अतः सरकार को चाहिए की उनकी इस मांग को मानकर नीट व पीजी की काउंसलिंग जल्द से जल्द कराई जाये। इसके लिए उन्होने विशेष रूप से प्रधानमंत्री से काउंसलिंग की अपील की।

उन्होने कहा कि आज फिर से कोरोना महामारी मुंह उठा रही है और हमे इससे लड़ने के लिए ज्यादा से ज्यादा डाक्टरों की जरूरत होगी। हालांकि अभी भी हमारें अस्पतालों में डाक्टरों की काफी कमी है फिर भी ये डाक्टर दिन-रात काम कर इस कमी को पूरा करने की कोशिश में रहते है। अगर इस बीच हमारे डाक्टर हड़ताल पर होंगे तो हम कोरोना से कैसे लड़ पायेंगे। आज हमें इनकी बहुत ज्यादा जरूरत है जिसके लिए हमे चाहिए की आज डाक्टर अस्पताल के अंदर हो और मरीजों की देखभाल कर रहे हो न कि सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हों। इस लिए आपसे आग्रह है कि आप इस मामले को व्यक्तिगत तौर पर देखे और इनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान हो।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox