यूपी में ब्राह्मणों को मनाने में जुटी भाजपा, बनाई 4 सदस्यों की कमिटी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूपी में ब्राह्मणों को मनाने में जुटी भाजपा, बनाई 4 सदस्यों की कमिटी

-प्रदेश में भाजपा के विरूध सपा-बसपा द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों का जवाब देगी समिति

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/उत्तर प्रदेश/शिव कुमार यादव/- उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियां अपने सभी हथकंडे अपना रही है। यूपी में भाजपा आलाकमान को लगता है कि ब्राह्मण समुदाय भाजपा से नाराज है जिसे देखते हुए पार्टी आलाकमान ने ब्राह्मणों को मनाने के लिए एक चार सदस्यीय समिति का गठन किया है जो प्रदेश में ब्राह्मण समुदाय के लोगों से मिलेगी और भाजपा द्वारा ब्राह्मणों के लिए किये गये कार्यो का बखान करेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला की अध्यक्षता वाली समिति में अन्य सदस्यों में महेश शर्मा, अभिजीत मिश्रा और राम भाई मोरकिया शामिल हैं।

समिति के प्रमुख शिव प्रताप शुक्ला ने कहा, “समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) द्वारा ब्राह्मणों में भ्रम फैलाया जा रहा है कि भाजपा उनके समुदाय की उपेक्षा कर रही है। हम भाजपा द्वारा किए गए कार्यों को जनता तक ले जाने का लक्ष्य रखेंगे। और उन्हें इस वास्तविकता से अवगत कराएंगे कि यह भाजपा है जिसने ब्राह्मणों के लिए काम किया है।“

समिति बनाने का निर्णय यूपी में ब्राह्मण समुदाय के नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री और राज्य प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ चर्चा के बाद लिया गया। शिव प्रताप शुक्ला ने कहा, “समिति विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास करेगी और लोगों को बताएगी कि भाजपा में ब्राह्मण मंत्रियों की संख्या विपक्ष की तुलना में अधिक है।“

नड्डा के साथ बैठक के बाद, समिति के एक अन्य सदस्य, महेश शर्मा ने कहा कि समिति ने पिछले चुनावों में भाजपा की जीत पर चर्चा की और राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। शर्मा ने कहा, “हम उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे और इस बार परिणाम पिछली बार से बेहतर होगा।“ उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनावों में, भारतीय जनता पार्टी ने 403 सीटों वाली यूपी विधानसभा में से 312 सीटें हासिल कीं, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) ने 47 सीटें, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 19 सीटें और कांग्रेस केवल 7 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। बाकी सीटों पर अन्य उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox