चंडीगढ़ नगर निगम में आप का जलवा, पहली बार में ही किया बड़ा उलटफेर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चंडीगढ़ नगर निगम में आप का जलवा, पहली बार में ही किया बड़ा उलटफेर

-केजरीवाल ने दी बधाई, चंडीगढ़ तो झांकी है पिक्चर अभी बाकि- राघव चड्डा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के परिणाम आते ही पंजाब के राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। पहली बार मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए चंडीगढ़ में अपना जलवा बिखेर दिया है। चंडीगढ़ में आप पार्टी भाजपा व कांग्रेस को पटखनी देते हुए सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। चंडीगढ़ के परिणामों का पंजाब विधानसभा चुनाव के साथ-साथ दिल्ली नगर निगम चुनावों पर भी असर देखने को मिलेगा। चंडीगढ़ में पार्टी की जीत पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बधाई दी है। वहीं राधव चड्डा ने कहा कि यह तो झांकी है पिक्चर अभी बाकि है।

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में पहली बार मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी ने अपना डंका बजा दिया है। पार्टी ने 35 सीटों में से 14 सीटें जीत ली हैं। वहीं भाजपा ने 12 और कांग्रेस ने 8 सीटों पर कब्जा जमाया है। शिरोमणि अकाली दल को एक सीट पर जीत मिली है।

जीत से उत्साहित पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए आप की ईमानदार राजनीति को चुना है। आप के सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो पंजाब चुनाव में भी इस चुनाव का असर देखने को मिलेगा। 35 वार्डों पर हो रहे निगम चुनाव के लिए सोमवार को वोटों की गिनती शुरू हुई। सुबह से ही आम आदमी पार्टी ने चुनाव परिणाम में दबदबा बनाकर रखा। सबसे पहले वार्ड 13 का चुनाव परिणाम आया। सीट के प्रबल दावेदार माने जा रहे आप प्रत्याशी चंद्रमुखी शर्मा को कांग्रेस के सचिन गालव ने हरा दिया। इसके बाद आप ने भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ाते हुए एक के बाद एक सीट पर कब्जा जमाया। वहीं आम आदमी पार्टी दिल्ली नगर निगम चुनाव में भी अपनी इस जीत को भुनाने की कोशिश करेगी। राजनीतिक विशलेषकों का मानना है कि यह आम आदमी पार्टी की लिए काफी बड़ी उपलधि है।

एक ओर जहां दो पूर्व मेयर देवेश मौदगिल व राजेश कालिया हार गए वहीं वर्तमान मेयर रविकांत शर्मा को आप प्रत्याशी बादल ने मात दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला के बेटे सुमित चावला चुनाव हार गए हैं। इसके अलावा भाजपा की ओर से जीत के प्रबल दावेदार हीरा नेगी, सुनीता धवन चुनाव हार गईं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सतीश कैंथ भी अपनी सीट नहीं बचा सके।

जीत से गदगद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि आप चंडीगढ़ में पहली बार चुनाव लड़ रही है और मौजूदा रूझानों के मुताबिक चंडीगढ़ की जनता ने हमारा भव्य स्वागत किया है। मैं इसके लिए हर मतदाता और पार्टी कार्यकर्ता को धन्यवाद देना चाहता हूं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox