मेट्रो पुलिस स्पेशल स्टाफ ने दो मोबाइल चोरों को दबोचा 6 मामले सुलझे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मेट्रो पुलिस स्पेशल स्टाफ ने दो मोबाइल चोरों को दबोचा 6 मामले सुलझे

-शराब व जुए की लत को पूरा करने के लिए करते थे चोरी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मेट्रो पुलिस/मानसी शर्मा/- शराब व जुए की लत को पुरा करने के लिये मैट्रों में मोबाइल व अन्य सामान चोरी करने वाले दो चोरों को मेट्रो पुलिस के स्पेशल स्टाफ टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों मनोज कुमार और अमन हुसैन हैं दोनों को मोलरबंद एक्सटेंशन, बदरपुर, दिल्ली के रहने वाले हैं।
               जानकारी के अनुसार इंजीनियरिंग के छात्र दीपक कुमार, निवासी फरीदाबाद, ने शिकायत दी कि 15 जुलाई को वह ट्रेन से बिहार से दिल्ली आया था। वह आनंद विहार मेट्रो स्टेशन से बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन में चढ़े और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पहुंचे। फरीदाबाद के लिए दूसरी ट्रेन के लिए इंटरचेंज है। वह मेट्रो ट्रेन में चढऩे के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पहुंच गया। जब वह मेट्रो ट्रेन में सवार हो रहे थे, तभी किसी ने उनकी जेब से उनका मोबाइल फोन चुरा लिया था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
              मैट्रो पुलिस स्पेशल स्टाफ की टीम एसीपी मेट्रो ओपी मीणा के दिशा निर्देशन में इंसपेक्टर समीर श्रीवास्तव, एसआई अरुण कुमार, एएसआई भूपेंद्र कुमार और कॉस्टेबल मोहित कुमार की एक टीम चोरों की धरपकड़ के लिये लगाया गया। टीम द्वारा मोबाइल चोरी की विभिन्न घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया। टीम ने मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर गश्त के दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। सीसीटीवी फुटेज से दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है।
              टीम ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। आरोपी मनोज कुमार को पहले भी मोबाइल चोरी के 5 अन्य मामलों में शामिल पाया गया था आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ 6 मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस टीम मामले में आगे की जांच जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox