एनडीए ने जगदीप धनखड़ को बनाया उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एनडीए ने जगदीप धनखड़ को बनाया उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

-6 अगस्त को होना है उप राष्ट्रपति का चुनाव

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/मानसी शर्मा/- पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ को भाजपा ने उप राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बता दें कि धनखड़ ने शनिवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इसके साथ ही उन्हें उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। धनखड़ ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। उपराष्ट्रपति का चुनाव 6 अगस्त को होना है।
              उम्मीदवार तय करने के लिए शनिवार को भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। पार्टी मुख्यालय में हो रही इस बैठक में पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित संसदीय बोर्ड के अन्य सदस्य मौजूद रहे। जगदीप धनखड़ के उम्मीदवार घोषित होते ही राजनीतिक चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है। राजनीतिक विश्लेषक अब इस विश्लेषण में जुट गये हैं कि आखिर जगदीप धनखड़ को बंगाल में ममता के साथ लड़ाई लड़ने का ईनाम दिया गया है या फिर ममता की मांग पर उन्हे वहां से हटाया गया है। क्योंकि कुछ दिनों पहले दार्जिलिंग में हुए ममता, असम के सीएम सरमा व गर्वनर धनखड़ की बैठक के बाद से ममता व जगदीप धनखड़ की जुबानी जंग बंद हो गई थी। वहीं यह भी आकलन लगाया जा रहा है कि शायद भाजपा ने राजस्थान को लेकर जगदीप धनखड़ को चुना है। ताकि भाजपा से नाराज चल रहे जाटों को मनाया जा सके और पार्टी को अच्छा संकेत मिल सके।
              देश के उपराष्ट्रपति को चुनने के लिए निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल होते हैं। संसद में सदस्यों की मौजूदा संख्या 780 है। इनमें से सिर्फ भाजपा के 394 सांसद हैं। जीत के लिए 390 से ज्यादा मतों की जरूरत होती है। इस तरह धनकड़ का उपराष्ट्रपति चुना जाना तय माना जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox