नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/भावना शर्मा/- द्वारका जिला के तहत दक्षिणी द्वारका थाना पुलिस की कोर्ट चौकी की पुलिस टीम ने चेक बाउंस के मामले में घोषित एक भगौड़े को आरोपी को गिरफ्तार किया है, आरोपी मनीष उर्फ मणि राणा दिल्ली के बिजवासन का रहने वाला है।
द्वारका डीसीपी एम हर्षवर्धसन के अनुसार लगातार फरार चल रहे भगौड़े को दबोचने के लिए एसीपी मदन लाल मीणा और एसएचओ द्वारका साउथ आशीष कुमार दुबे की देखरेख में द्वारका कोर्ट चौकी इंचार्ज एसआई ज्योति के नेतृत्व में हेड कॉन्स्टेबल जगदीश और बलराम की टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम को फरार आरोपी के द्वारका इलाके में आने के बारे में जानकारी मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रैप लगा कर आरोपी को दबोच लिया।
द्वारका साउथ थाने में दर्ज चेक बाउंस के मामले में पुलिस को इसकी तलाश थी। लगातार फरार रहने की वजह से इसे भगौड़ा घोषित किया था। आरोपी पर गीता कालोनी थाने में पहले से 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस