मुसलमान सपा से नाराज, विदेश भाग सकते है अखिलेश- मायावती

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुसलमान सपा से नाराज, विदेश भाग सकते है अखिलेश- मायावती

-बुआ मायावती ने भतीजे अखिलेश पर बोला हमला, कहा- मेरा सपना सीएम व पीएम बनने का राष्ट्रपति बनने का नही
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/लखनऊ/शिव कुमार यादव/- चुनावों में हुई बसपा की हार के बाद बसपा सुप्रीमों मायावती ने चुप्पी तोड़ते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव हारने के बाद सपा की हालत पतली हो गई है। जो लोग प्रदेश के लिए बहुत कुछ करने का दम भरते थे आज वो विदेश भागने की फिराक में है। उन्होने कहा कि मुसलमान आज सपा से नाराज है और अखिलेश विदेश भागने की कोशिश में है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पीएम और सीएम बनने का सपना देख सकती हैं लेकिन उनका सपना राष्ट्रपति बनना नहीं है।
                  बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को सपा पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि अब समाजवादी पार्टी कभी सत्ता में आने वाली नहीं है और अखिलेश यादव खुद विदेश भागने की फिराक में है। उन्होंने कहा कि वह पीएम और सीएम बनने का सपना देख सकती है। वह उत्तर प्रदेश की राजनीति में है और रहेगी बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में बयान जारी करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी उनके बारे में अफवाह फैला रही है।
               उन्हें राष्ट्रपति नहीं सीएम और पीएम बनना है मायावती ने सीधे अखिलेश यादव पर निशाना साधा कहा कि सपा के कारण ही भाजपा सत्ता में आई क्योंकि सपा के कारण पूरा चुनाव ध्रुवीकरण पर हो गया। मायावती ने कहा कि मुस्लिम दलितों के वोट में बहुत ताकत है यह लोग जुड़ जाएं तो मुझे सीएम बना सकते हैं। मायावती ने कहा कि प्रदेश का मुसलमान समाजवादी पार्टी से बेहद नाराज हैं। ऐसे में वह उसके साथ जुड़ने वाला नहीं है।
               उन्होंने कहा कि उन्होंने एक पत्र लेकर अपने राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और विधान मंडल दल के नेता उमाशंकर सिंह को मुख्यमंत्री के पास भेजा है जिसमें स्मारकों की बदहाली का मामला उठाया गया है। सपा सरकार में भी और अब भाजपा सरकार में भी यह स्मारक और  पार्क बदहाली का शिकार है। वर्तमान सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिलने गया। मायावती ने कहा कि रमजान के महीने में बिजली कटौती हो रही है जो ठीक नहीं है। सरकार को इस बारे में व्यवस्था करनी चाहिए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox