लाउडस्पीकर राजनीति में राज ठाकरे का उद्धव पर तंज- हमारे पास योगी नहीं भोगी है

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लाउडस्पीकर राजनीति में राज ठाकरे का उद्धव पर तंज- हमारे पास योगी नहीं भोगी है

-यूपी में लाउडस्पीकर हटाने पर राज ठाकरें न सीएम योगी को दी बधाई
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/शिव कुमार यादव/- देश में हनुमान चालीसा विवाद के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी के पास योगी है जबकि हमारे पास योगी नही भोगी है। उन्होने यूपी में लाउडस्पीकर हटाने   के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है।
                मनसे प्रमुख ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “धार्मिक स्थलों, खासकर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए मैं योगी सरकार को तहे दिल से बधाई देता हूं और उनका आभारी हूं।“ उन्होंने उद्धव पर तंज कसते हुए आगे लिखा कि दुर्भाग्य से महाराष्ट्र में योगी नहीं भोगी है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों पर लगे करीब 11 हजार अवैध लाउडस्पीकर उतारे गए हैं। इसके अलावा 35 हजार से अधिक लाउडस्पीकरों की आवाज (वॉल्यूम) कम कराई गई है। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के 2018 के आदेश का अनुपालन कराए जाने के लिए शासन के निर्देश पर की गई है। अभियान के तहत अब तक 40 हजार बैठकें धर्मगुरुओं व धर्मस्थल की समितियों के साथ थाने स्तर पर की गई हैं। इन बैठकों में हुए आपसी समन्वय के तहत धार्मिक स्थलों पर लगे 10,923 अवैध लाउडस्पीकर उतरवाए गए हैं और 35,221 की ध्वनि मानक के अनुसार निर्धारित कराई गई है।
                वहीं राज ठाकरे ने 17 अप्रैल को एक बयान देते हुए कहा था नमाज अदा करने का किसी ने विरोध नहीं किया। लेकिन अगर आप इसे लाउडस्पीकर पर करते हैं, तो हम लोग भी इसके लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करेंगे। मुसलमानों को समझना चाहिए कि धर्म कानून से बड़ा नहीं है। 3 मई के बाद, मैं देखूंगा कि क्या करना है।
                राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता 3 मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर राज्य भर के अपने स्थानीय मंदिरों में ’महा आरती’ करेंगे। ये आरती लाउडस्पीकर से की जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox