आधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ प्राकृतिक खेती करें किसान- नरेन्द्र सिंह तोमर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ प्राकृतिक खेती करें किसान- नरेन्द्र सिंह तोमर

-केविके उजवा में किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान पर किया एक दिवसीय मेले का आयोजन
-कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को प्राकृतिक खेती-लाभकारी खेती विषय पर दी महत्वपूर्ण जानकारी
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कृषि विज्ञान केंद्र, उजवा में ‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान‘ के तहत प्राकृतिक खेती-लाभकारी खेती विषय पर एक दिवसीय किसान मेला का आयोजन किया गया। किसान मेला कार्यक्रम का उद्धाटन माननीय श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रिय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने वर्चुअल रुप से किया एवं किसानों को संबोधित करते हुए उन्होनें कहा कि भारत सरकार प्राकृतिक कृषि प्रणाली को प्रोत्साहित कर रही है जो प्रकृति के अनुरूप काम करती हैं व उत्पादन की लागत को कम करती हैं और किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाली उपज और लाभ सुनिश्चित करती हैं। अतः किसानों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के साथ प्राकृतिक खेती करनी चाहिए।
                      उन्होंने प्राकृतिक खेती के महत्व पर भी जोर देते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती को अपनाने से किसानों के काम को अनुकूलित करने और पर्यावरण को बड़े पैमाने पर लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान उजवा केंद्र में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री सुमन डागर पार्षद एवं पूर्व चेयरमैन नगर निगम नजफगढ़ जोन नई दिल्ली उपस्थित हुई। इस अवसर पर उन्होने कहा कि दिल्ली के किसान सब्जियों की खेती को किस प्रकार प्राकृतिक रूप से उगाकर दिल्ली के लोगों को बिना रसायनिक उर्वरक एवं रासायनिक दवाओं के बिना सब्जियां उगा सकते हैं। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि घरों से निकला गीला कचरा खाद के रूप में परिवर्तित कर प्राकृतिक खेती में इस्तेमाल हो सकता है। इस कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ पी के गुप्ता ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र उजवा प्राकृतिक रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले जैविक उत्पाद तैयार कर किसानों को समय-समय पर उपलब्ध करा रहा है एवं विभिन्न अभियान चलाकर प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को जागरूक करने का काम भी कर रहा है।
                   इस दौरान डॉ डी.के. राणा विशेषज्ञ ने प्राकृतिक रूप से किस प्रकार कीट एवं बीमारियों के प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई। इसी क्रम में डॉ समर पाल सिंह विशेषज्ञ (फसल विज्ञान) ने फसलों के उत्पादन में जैव उर्वरकों का महत्व एवं विभिन्न जैविक उत्पादों का निर्माण व उनके प्रयोग करने के बा े में जानकारी साझा की। इस मेले के दौरान जैविक उत्पाद की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस किसान मेला में दिल्ली देहात के विभिन्न गांवों के प्रगतिशील किसान एवं महिला किसानो ंकी सहभागिता की। इस कार्यक्रम सफल बनाने में कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ ऋतु सिंह, श्री राकेश कुमार, श्री कैलाश, डॉ जयप्रकाश, श्री रामसागर, श्री सुबेदार, श्री आत्माराम एवं श्री विशाल ने महत्वपूर्ण योगदान रहा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox