
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- मानव सेवा उत्थान समिति हर साल की तरह इस साल भी पूरे भारतवर्ष में सदभावना सम्मेलनों, यात्राओं और जनसंपर्क अभियानों द्वारा देश में अध्यात्म ज्ञान की ज्योति को निरंतर जन-जन तक पंहुचाने का प्रयास कर रही है। इसी श्रृंखला में तीन दिवसीय सदभावना सम्मेलन का आयोजन दिल्ली के नजफगढ़ देहात क्षेत्र के पंडवाला गांव स्थित श्री हंसनगर आश्रम में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित हो रहा है।



इस सम्मेलन में सतपाल महाराज सहित आत्मनुभवी, महात्मागण एवं विचारक आत्मकल्याणकारी विचारों से जनसमुदाय को संबोधित करेंगे। मानव सेवा उत्थान समिति के मंत्री ने बताया कि तीन दिवसीय सदभावना सम्मेलन 3 से 5 नवंबर तक दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक चलेगा। सदभावना सम्मेलन का आयोजन स्थल श्री हंसनगर आश्रम नजफगढ़-घुम्मनहेड़ा मार्ग पर पंडवाला स्कूल के सामने है। साथ ही उन्होने कहा कि सम्मेलन में सुरक्षा कारणों के चलते श्रृद्धालुगण हैंडबैग, कैमरा, ब्रीफकेस, किसी भी तरह का हथियार, व ज्वलनशील पदार्थ अपने साथ ना लाऐं।





More Stories
सुल्तानपुर में कांग्रेसियों ने जयंती पर गांधी,शास्त्री व मसूरिया दीन पासी को किया याद..दी श्रद्धांजलि
ग्रुप केन्द्र केरिपुबल नई दिल्ली में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
तूल पकड़ रहा जाट समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, कंझावला में 36 बिरादरी की महापंचायत एलान
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”