
जयपुर/शिव कुमार यादव/- राजस्थान में जेजेपी का बड़ी सफलता मिल रही है जिसके चलते जेजेपी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को कांग्रेस व भाजपा के करीब दर्जनभर नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जेजेपी का दामन थाम लिया। अभी अनेकों ऐसे नेता है जो विभिन्न पार्टियों में अपने आप को उपेक्षित समझ रहे है जिन पर जेजेपी की नजर है।

भाजपा दातारामगढ़ प्रवास प्रभारी एवं महिला मोर्चा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अलका शर्मा, लक्षमणगढ़ के भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार अपने समर्थकों सहित जेजेपी में शामिल हुए। वहीं सीकर जिला के धोद ब्लॉक के कांग्रेस के पूर्व एससी सेल अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश मेहरा, राजकुमारी मेहरा ने भी जेजेपी का दामन थामा। हरियाणा के डिप्टी सीएम श्री दुष्यंत चौटाला ने सभी का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान मिलेगा।





More Stories
दिल्ली में वकील-पुलिस विवाद के बीच दो अधिकारियों का तबादला, ACP मनस्वी वशिष्ठ SPUWAC भेजीं गईं
दिल्ली: दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर पुलिस का शिकंजा, करावल नगर में 221 किलो संदिग्ध घी बरामद, एक गिरफ्तार
आदि कैलाश की चुनौतीपूर्ण दौड़ में चमके बीआरजी के धावक, कर्नल कृष्ण बधवार प्रथम और महेश चंद द्वितीय
तीस हजारी कोर्ट के पास 24.90 लाख रुपये की लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन मिलाप: 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद लापता 13 वर्षीय बच्ची सकुशल मिली
नॉर्थ जिला पुलिस की तीन कार्रवाइयों में पांच आरोपी गिरफ्तार, आठ मामले सुलझाने का दावा