
द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- सर्वहित सोसाइटी, सैक्टर 17 में डांडिया रास का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ’ मां दुर्गा की आराधना और दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। बच्चों (आद्या आदित्य, ओजस सलूजा एवं अक्षिता ) द्वारा दुर्गा सप्तशती श्लोकों के वाचन ने कार्यक्रम को दैवीय रूप प्रदान किया। आद्या ने गणेश वंदना से सबका मन मोह लिया।

आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने महिला समिति को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हमारी लोक परम्परा और संस्कृति को समृद्ध बनाते हैं। कार्यक्रम में सभी स्त्री, पुरुष और बच्चों ने डांडिया रास का भरपूर आनंद लिया।


कार्यक्रम में अनेक प्रकार के स्टॉल्स का भी आयोजन किया गया। प्रमुख स्टॉल्स जूट से निर्मित थैले, पहाड़ी टोपियां, साज सज्जा के सामान, सलवार सूट, ज्वैलरी, कप केक्स एवं खाने पीने के थे।

कार्यक्रम संचालन में महिला समिति की भूमिका सराहनीय रही। महिला समिति द्वारा आरडब्ल्यूए, उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों एवं सर्वहित निवासियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।





More Stories
दिल्ली में वकील-पुलिस विवाद के बीच दो अधिकारियों का तबादला, ACP मनस्वी वशिष्ठ SPUWAC भेजीं गईं
दिल्ली: दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर पुलिस का शिकंजा, करावल नगर में 221 किलो संदिग्ध घी बरामद, एक गिरफ्तार
आदि कैलाश की चुनौतीपूर्ण दौड़ में चमके बीआरजी के धावक, कर्नल कृष्ण बधवार प्रथम और महेश चंद द्वितीय
तीस हजारी कोर्ट के पास 24.90 लाख रुपये की लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन मिलाप: 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद लापता 13 वर्षीय बच्ची सकुशल मिली
नॉर्थ जिला पुलिस की तीन कार्रवाइयों में पांच आरोपी गिरफ्तार, आठ मामले सुलझाने का दावा