पुलिस के हत्थे चढ़ा सेक्सटॉर्शन गैंग का एसीपी विक्रम राठौड़

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पुलिस के हत्थे चढ़ा सेक्सटॉर्शन गैंग का एसीपी विक्रम राठौड़

-न्यूड विडियो दिखाकर एक व्यक्ति से वसूले थे 12 लाख, अनेकों को बना चुका है अपना शिकार

शाहदरा/दिल्ली/शिव कुमार यादव/- शाहदरा की साइबर पुलिस ने धोखे से न्यूड वीडियो दिखाकर बुजुर्गों से पैसे ऐंठने वाले आरोपी को राजस्थान के डीग से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि रिजवान ने खुद को दिल्ली पुलिस का एसीपी विक्रम राठौड़ बताते हुए शिकायतकर्ता को वॉट्सऐप पर पुलिस का वॉरंट भी भेज दिया था।
          पुलिस का दावा है कि ये स्क्रीन रिकॉर्डिंग को वायरल करने और अरेस्ट करने की धमकी देकर जबरन वसूली करता था। डीसीपी (शाहदरा) रोहित मीणा ने बताया कि एक पीड़ित से 12.80 लाख की ठगी के केस में शामिल आरोपी रिजवान (22) राजस्थान के डीग जिले से है। गैंग से सात फोन और पांच सिम कार्ड रिकवर किए हैं।

ऐसे खेला गया ये न्यूड खेल
शाहदरा जिला साइबर थाने में 18 अगस्त 2023 टी. अग्रवाल को एक न्यूड लड़की की वॉट्सऐप विडियो कॉल आई, जिसने अपने साथ उनका स्क्रीन शॉट ले लिया। कुछ समय बाद दो अन्य नंबरों से कॉल आई, जो खुद को साइबर क्राइम से बता रहे थे। ये रकम की डिमांड करने लगे, वरना विडियो वायरल करने और गिरफ्तार करने की धमकी देने लगे। फिर लड़की की फंदे से लटकी फोटो दिखा कर स्यूसाइड करने का दावा किया। दिल्ली पुलिस का एसीपी विक्रम राठौड़ बताते हुए शिकायतकर्ता को वॉट्सऐप पर पुलिस का वॉरंट भी भेज दिया।

डीग जिले से पकड़ा गया रिजवान
पीड़ित घबरा गए, जिन्होंने आरोपियों को 12 लाख 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पुलिस ने राजस्थान के अलवर से बरकत खान (32) को दबोचा था, जो न्यायिक हिरासत में है। इससे तीन फोन मिले थे। जांच में अन्य मेंबर होने का पता चला। एसीपी संजय कुमार की देखरेख में बनी एसआई श्वेता शर्मा की टीम ने राजस्थान के डीग जिले से रिजवान को पकड़ा। पुलिस ने नांगल गांव में भी रेड की, जहां आरोपी आरिफ और जुनैद मिले। लेकिन कानून-व्यवस्था के मद्देनजर उन्हें अरेस्ट नहीं किया जा सका। पुलिस ने इनके 6 फोन सीज कर लिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox