
वाराणसी/शिव कुमार यादव/- काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आईआईटी की एक छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ और उसे निर्वस्त्र कर वीडियो बनाये जाने की घटना के बाद बृहस्पतिवार की सुबह से ही विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं ने देर रात धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। आईआईटी के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के वादे के बावजूद छात्र धरना प्रदर्शन बंद करने को तैयार नहीं थे। उन्होंने बताया कि देर रात आईआईटी के निदेशक और पुलिस प्रशासन के साथ चली लंबी बैठक के बाद छात्र-छात्राओं ने लगभग 15 घंटे से चल रहा विरोध प्रदर्शन बृहस्पतिवार देर रात समाप्त कर दिया।

छात्रों ने बताया कि उन्हें यह आश्वासन दिया गया है कि दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के साथ ही काशी हिंदू विश्वविद्यालय और आईआईटी बीएचयू परिसर के बीच चारदीवारी बनाई जाएगी। परिसर के सारे गेट रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे। आईआईटी परिसर में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही परिसर में छात्र छात्राओं के सुरक्षा के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

आईआईटी बीएचयू के रजिस्ट्रार ने छात्रों के नाम एक नोटिस जारी कर कहा है कि परिसर में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक जगह जगह बैरिकेडिंग कर बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा। प्रॉक्टर कार्यालय में एक उप निरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मी स्थाई रूप से तैनात रहेंगे।





More Stories
दिल्ली में वकील-पुलिस विवाद के बीच दो अधिकारियों का तबादला, ACP मनस्वी वशिष्ठ SPUWAC भेजीं गईं
दिल्ली: दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर पुलिस का शिकंजा, करावल नगर में 221 किलो संदिग्ध घी बरामद, एक गिरफ्तार
आदि कैलाश की चुनौतीपूर्ण दौड़ में चमके बीआरजी के धावक, कर्नल कृष्ण बधवार प्रथम और महेश चंद द्वितीय
तीस हजारी कोर्ट के पास 24.90 लाख रुपये की लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन मिलाप: 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद लापता 13 वर्षीय बच्ची सकुशल मिली
नॉर्थ जिला पुलिस की तीन कार्रवाइयों में पांच आरोपी गिरफ्तार, आठ मामले सुलझाने का दावा