“मातृ देवो भव : मां तुझे प्रणाम“ विषय पर आरजेएस-टीजेएपीएस की आजादी की अमृता गाथा वेबिनार 8 मई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“मातृ देवो भव : मां तुझे प्रणाम“ विषय पर आरजेएस-टीजेएपीएस की आजादी की अमृता गाथा वेबिनार 8 मई

-आरजेएस-टीजेएपीएस केबीएसके द्वारा भारत सरकार के आजादी का अमृत महोत्सव में 150 रिकार्डतोड़ श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों से करेगा भारत की सबसे बड़ी जन भागीदारी
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भारत सरकार के आजादी का अमृत महोत्सव में आरजेएस-टीजेएपीएस केबीएसके द्वारा 150 रिकार्डतोड़ श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों  के साथ भारत की सबसे बड़ी जनभागीदारी करने जा रहा है। इसी के तहत आज “मातृ देवो भव : मां तुझे प्रणाम“ विषय पर आरजेएस-टीजेएपीएस की आजादी की अमृता गाथा पर वेबिनार होगा ।
                इस कड़ी में डा.पुष्कर बाला , प्रभारी आरजेएस सकारात्मक भारत-उदय सूचना केंद्र, जमशेदपुर के सहयोग से आजादी की अमृत गाथा के 67वें वेबिनार का आयोजन संयुक्त राष्ट्र संघ के विश्व मातृ दिवस 8 मई 2022 पर “मातृ देवो भव : मां तुझे प्रणाम“ विषय पर आयोजित किया जाएगा।  राम जानकी संस्थान, आरजेएस के राष्ट्रीय संयोजक उदय मन्ना और तपसिल जाति आदिवासी प्रकटन्न सैनिक कृषि विकास शिल्प केंद्र, पश्चिम बंगाल के सचिव सोमेन कोले ने बताया कि वैश्विक संस्कृति और भारतीय संस्कृति व परंपराओं में सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाना और युवा पीढ़ी को प्रेरित करना एक चुनौती है।
                इस चुनौती को स्वीकार कर सकारात्मक भारत आंदोलन की दिशा में 66 आजादी की अमृत गाथा और 31आजादी की सकारात्मक भारत उदय यात्रा व अमृत बैठकें मील का पत्थर साबित होंगी। हर रविवार आरजेएस वेबिनार के अंतर्गत 8 मई को आयोजित विडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य अतिथि ब्रह्म कुमारी महिला विंग की चेयर पर्सन राजयोगिनी बीके चक्रधारी दीदी होंगी। वेबिनार में प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो की संयुक्त सचिव(मीडिया) नाविका गुप्ता और संपूर्णा संस्था की संस्थापक डॉ. शोभा विजेंद्र विशिष्ट अतिथि होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑल इंडिया विमेन्स कॉन्फ्रेंस की संरक्षक वीणा जैन करेंगी। ओपनिंग रिमार्क्स जाने माने ब्रॉडकास्टर व विचारक पार्थ सारथि थपलियाल करेंगे और अतिथियों का स्वागत व वेबिनार का संचालन बीडीएसएल महिला कॉलेज जमशेदपुर, झारखंड की प्राचार्या डॉ पुष्कर बाला करेंगी। इस अवसर पर पटना की शिक्षिका कामिनी कुमुद धन्यवाद ज्ञापन के साथ अपने स्व० पिताजी की स्मृति में आरजेएस भारत-उदय राष्ट्रीय सम्मान 2022 घोषित करेंगी। इस अवसर पर श्री मन्ना ने बताया कि आगामी 30 मई से 8 जून तक सकारात्मक भारत-उदय बिहार यात्रा के अंतर्गत पटना और पटना से बाहर 15 बैठकें होंगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox