माकपा दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा से प्रभावित लोगों के लिए राहत कमेटी का करेगी गठन-सुरेन्द्र सिंह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

माकपा दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा से प्रभावित लोगों के लिए राहत कमेटी का करेगी गठन-सुरेन्द्र सिंह

अनूप कुमार सैनी/रोहतक/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) की हरियाणा राज्य कमेटी नेे दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा से प्रभावित लोगों के राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए सभी पार्टी जिला कमेटियों तथा आम जनता से धन इकट्ठा करने की अपील की है। माकपा की दिल्ली राज्य कमेटी इस उद्देश्य के लिए एकजुटता राहत कमेटी का गठन करेगी।            दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा से जानमाल का भयंकर नुकसान हुआ है। घरों और संपत्ति का भारी विनाश हुआ है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के जिन इलाकों में हिंसा हुई, वहां बड़ी आबादी असंगठित मजदूरों, मजदूर वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग के दोनों समुदायों की है। हजारों लोग भिन्न-भिन्न तरह से हिंसा का शिकार हुए हैं। प्रभावित इलाकों में भारी दुख और संकट फैला हुआ है।     ऐसी स्थिति में सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राहत कार्य समान रूप से सभी इलाकों में किए जाए ताकि सभी प्रभावित वर्गों में विश्वासबहाली हो सके व सभी को सहायता प्रदान हो पाए। माकपा राज्य कमेटी ने समाज के सभी तबको का आह्वान किया है कि दिल्ली हिंसा पीड़ितों की मदद के लिए उदारता से दान करें।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox