नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ द्वारका/ शिव कुमार यादव/- द्वारका कोर्ट के फाउंडर मेंबर एवं द्वारका कोर्ट बार चुनाव में वाइस प्रेसिडेंट के प्रत्याशी विवेक डागर का ऐलान महिला वकील बहनों को देंगे आधुनिक सुविधा युक्त बार रूम व बहनों को फ्री काउंसलिंग रूम का उपहार प्राथमिकता के आधार पर देंगे।
श्री डागर ने द्वारका कोर्ट में मतदाता वकीलों के सामने अपना चुनावी एजेंडा रखते हुए कहा कि द्वारका कोर्ट में इस समय कई तरह की समस्याएं खड़ी हैं। इनका अगर समय रहते निवारण नहीं किया गया तो वकीलों को आने वाले समय में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कैंटीन को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं और कैंटीन में खाने की गुणवत्ता को लेकर भी हमेशा कैंटीन संचालक कटघरे में रहे हैं। इसलिए वह चुनाव जीतने पर इस समस्या को हल करने का काम करेंगे। साथ ही उन्होंने कोर्ट परिसर में पार्किंग को लेकर कहा कि द्वारका कोर्ट में आज गाड़ियों की संख्या काफी बढ़ गई है जिस कारण वकीलों को पार्किंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए वह एलिवेटेड पार्किंग या हाइड्रोलिक पार्किंग को बढ़ावा देने का काम करेंगे ताकि द्वारका कोर्ट में आने वाले किसी भी व्यक्ति को पार्किंग को लेकर समस्या से न जूझना पड़े। इसी तरह उन्होंने कहा कि महिला बाहर कोर्ट रूम बना जरूर लेकिन उसको रेनोवेट कराने का काम पिछले 2 साल से नहीं हुआ है जिस कारण महिला वकील बहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही 2 साल पहले कोर्ट नंबर दो परिसर में 4 काउंसलिंग रूम बनाए गए थे जिनकी फीस ₹100 पर घंटा होती है लेकिन इस बार महिलाओं के लिए काउंसलिंग रूम बनाए जाएंगे जो पूरी तरह से फ्री होंगे क्योंकि वेलफेयर एसोसिएशन का काम लोगों को सुविधा देना है नफा नुकसान देखना है। मैं आप सभी से वादा करता हूं की मैं चुनाव जीतने के बाद वकीलों का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य करूंगा। आपने मुझे बोलने का मौका दिया और मुझे ध्यान से सुना इसके लिए मैं आपका आभारी हूं।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”