
-सामान बरामदगी के लिए तुर्कमान गेट पुलिस जाएगी जबलपुर, बलात्कारी पति से आई थी मिलने
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा- घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली शातिर चोरनी रानी उर्फ शकीला को तुर्कमान गेट चौकी की पुलिस ने आज तिहाड़ जेल गेट 1 के पास धर दबोचा। रानी 14 वर्ष की सज़ा काट रहे अपने बलात्कारी पति से मिलने आयी थी।
पुलिस ने बताया कि रानी करीब आठ माह पहले पुरानी दिल्ली की मशहूर डॉक्टर शाईस्ता नीलोफर के सोने व हीरे के आभूषण चुरा कर फरार हो गई थी। उसके मोबाइल नंबर के सहारे पुलिस ने उसका पीछा किया। लेकिन कुछ समय बाद रानी ने अपने उस फोन नंबर को कुछ दिन बाद इस्तेमाल बन्द कर दिया। इस बीच पुलिस को पता चला कि रानी अपने पति से मिलने तिहाड़ जेल आती है। तुर्कमान गेट चौकी के इंचार्ज अमित त्यागी को सूचना मिली कि 6 अप्रैल को वह अपने पति से मिलने आ रही है। उन्होंने अपना जाल बिछाया और पूरी टीम तैनात की।
सुबह से चोरनी का इंतेज़ार कर रही पुलिस टीम ने करीब बारह बजे उसे तिहाड़ जेल के गेट नंबर एक के पास देखा और उसे घेर लिया और महिला कांस्टेबल भारती ने उसे पुलिस हिरासत में ले लिया। उस समय साथ मे पुलिस कर्मी सुरेश और सहायक सब इंस्पेक्टर शिवराज सिंह व अन्य मौजूद थे। पुलिस ने चोरनी का मेडिकल करने के बाद अपनी कार्यवाही शुरू कर दी। चोरनी ने मन की उसने सोने के चार कड़े , तीन अंगूठियां सोने व हीरे की तथा एक हाथ घड़ी चोरी की थी। उसने बताया कि चोरी का सामान जबलपुर में उसकी बहन के पास मौजूद है।





More Stories
23 मामलों में वांछित कथित शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल, जेवर और 17,500 रुपये बरामद
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप