भारत का पहला ‘विश्व शांति केंद्र’ गुरुग्राम में स्थापित होगा 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत का पहला ‘विश्व शांति केंद्र’ गुरुग्राम में स्थापित होगा 

* हरियाणा सरकार ने अहिंसा विश्व भारती संस्था को भूखंड आबंटित किया 

गुरुग्राम। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रख्यात जैनाचार्य शांतिदूत आचार्य डॉ लोकेशजी द्वारा स्थापित अहिंसा विश्व भारती संस्था भारत का पहला विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम में स्थापना करने जा रही है।  इसके लिए संस्था को हरियाणा सरकार ने दिल्ली-जयपुर हाइवे से सटे गुरुग्राम के सैक्टर 39 में मेदान्ता हॉस्पिटल के सामने भूखंड आबंटित किया है। अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य डॉ लोकेशजी ने बताया कि संस्था इस भूखंड पर शीघ्र ही वर्ल्ड पीस सेंटर  का निर्माण शुरू करेगी।  शांतिदूत आचार्य डॉ लोकेशजी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से आज दिल्ली के में भेंट कर हरियाणा सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि ‘विश्व शांति केंद्र’, विश्व में शांति व सद्भावना की स्थापना के लिए कार्य करेगा। गुरुग्राम के इस केंद्र की आवाज़ संयुक्त राष्ट्रसंघ व वर्ल्ड रेलीजन पार्लियामेंट तक सुनाई देगी । उन्होने बताया कि प्राचीन ज्ञान व आधुनिक विज्ञान के समन्वय से तैयार पीस एजुकेशन के कार्यक्रम विद्यार्थी, अध्यापक, युवान, महिला, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, व्यापारी, किसान आदि हर वर्ग के लिए संचालित होंगे। आचार्य लोकेश ने बताया कि एक ओर जहां शिक्षा विभाग शारीरिक व बौद्धिक विकास के क्षेत्र में कार्य कर रहा है, वहीं विश्व शांति केंद्र जनता के मानसिक, भावनात्मक और चारित्रिक विकास के लिए समर्पित रहेगा। 
आचार्य लोकेशजी ने बताया कि ‘विश्व शांति केंद्र’ व्यक्ति निर्माण का विश्व स्तरीय प्रमुख केंद्र होगा जहां ध्यान, योग, भारतीय संस्कृति व जैन जीवन शैली आधारित साईंटिफ़िक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं के व्यक्तित्व विकास, महिलाओं के सशक्तिकरण व बच्चों के संस्कार निर्माण के विविध आयाम भी संचालित होंगे।  उन्होंने बताया कि अहिंसा विश्व भारती संस्था ने भूखण्ड की सम्पूर्ण राशि सरकारी कोष में जमा करवाकर भूखण्ड प्राप्त कर लिया है, जिस पर लगभग 25000 स्कवेयर फीट निर्माण कार्य दो वर्ष में पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होने हरियाणा के मुख्यमंत्री माननीय श्री मनोहर लाल  खट्टरजी  के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री श्याम जाजू ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा अहिंसा विश्व भारती संस्था को भूखंड आबंटित करना संस्था के मानवतावादी कार्यक्रमों का सम्मान है, इससे संस्था के देश-दुनिया में फैले लाखों कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन हुआ है। उन्होने संस्था परिवार की ओर से हरियाणा सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।इस अवसर पर हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष श्री जयदीप आर्या एवं उत्तर प्रदेश में भाजपा के नव निर्वाचित विधायक डॉ निरज बोरा भी उपस्थित थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox