भाजपा की गोवा सरकार गिराने वाले खुद गिर गये- देवेन्द्र फड़णवीस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भाजपा की गोवा सरकार गिराने वाले खुद गिर गये- देवेन्द्र फड़णवीस

-गोवा को लेकर देवेन्द्र फडणवीस ने कसा शिव सेना व राकांपा पर तंज, संजय राउत ने पंजाब को लेकर किया पलटवार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- महाराष्ट्र में एक बार फिर गोवा को लेकर भाजपा व शिव सेना में वाक्युद्ध छिड़ गया है। गोवा में भाजपा को मिली सफलता के बाद महाराष्ट्र विधानसभा पंहुचे भाजपा नेता व गोवा प्रभारी का पार्टी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिसपर देवेन्द्र फड़णवीस ने शिव सेना व राकांपा पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ समय तक गोवा की प्रमोद सावंत सरकार को गिराने का दावा करने वाले आज गोवा में खुद गिर गये है और अब मुंह छिपाते फिर रहे हैं। वहीं शिव सेना नेता संजय राउत ने भी भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा यूपी में 300 से नीचे सिमट गई और अखिलेश यादव 42 से 125 पर पंहुच गये। जबकि यूपी उनका राज्य था।

गोवा समेत 4 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत से नेता गदगद दिखाई दे रहे हैं और जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार बनी है वहां पर जश्न का माहौल है। ऐसे में अपने जोरदार स्वागत के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एक रिपोर्ट के मुताबिक गोवा में राकांपा और शिवसेना के वोट नोटा से भी कम हैं। प्रमोद सावंत को गिराने का दावा करने वाले खुद हार गए। उन्होने आगे कहा कि गोवा समेत 4 राज्यों में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है।

वहीं दूसरी तरफ चुनाव में भाजपा की जीत पर शिवसेना नेता संजय राउत ने मीडिया से बातचीत के दौरान पलटवार करते हुए कहा कि यूपी उनका राज्य था, फिर भी अखिलेश यादव की सीटें 3 गुना बढ़ गई और 42 से 125 से हो गई हैं। मायावती और ओवैसी ने बीजेपी की जीत में योगदान दिया है। इसलिए उन्हें पद्म विभूषण व भारत रत्न दिया जाना चाहिए। आगे कहा कि बीजेपी ने 4 राज्यों में जीत हासिल की है, हमें परेशान होने की कोई बात नहीं है। हम आपकी खुशी का हिस्सा हैं। उत्तराखंड के सीएम क्यों हारे? गोवा में 2 उपमुख्यमंत्री हारे सबसे अधिक चिंता का विषय पंजाब है। बीजेपी जैसी राष्ट्रवादी पार्टी को पंजाब में पूरी तरह से नकारा गया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा पहले से आपका था, जो ठीक है। लेकिन आपने यूपी में कांग्रेस और शिवसेना की तुलना में पंजाब में अधिक खोया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox