
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गाजियाबाद/भावना शर्मा/- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के सॉफ्टबॉल खिलाड़ी संजीत कुमार का भारतीय सॉफ्टबॉल टीम के ट्रायल कैंप के लिए चयन किया गया है। गाजियाबाद सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने संजीत कुमार को इस चयन के लिए बधाई दी है।
गाजियाबाद सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी पंकज सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र से उनके कल्ब के एक खिलाड़ी ंजीत कुमार को भारतीय सॉफ्टबॉल टीम के फाइनल सिलेक्शन ट्रायल कैंप के लिए चयनित किया गया है। यह चयन जून 2022 में जापान में होने वाली एशियन सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप पुरुष वर्ग के लिए किया गया है। गाजियाबाद जिला की डिस्टिक स्पोर्ट्स ऑफीसर डॉक्टर पूनम बिश्नोई एवं गाजियाबाद सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों ने संजीत कुमार को अपनी शुभकामनाएं दी है और यह आश्वासन दिया कि हम सॉफ्टबॉल खेल के लिए इसी प्रकार कार्य करते रहेंगे।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”