भारतीय सेना की सतर्कता से जम्मू में पाक साजिश नाकाम, बड़ी कामयाबी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारतीय सेना की सतर्कता से जम्मू में पाक साजिश नाकाम, बड़ी कामयाबी

जम्मू-कश्मीर/सिमरन मोरया/- जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भारतीय सेना ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते पाकिस्तान की आतंकी साजिशों को नाकाम कर दिया है। दरअसल, इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) की घुसपैठ की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। इस ऑपरेशन के तहत सेना ने न केवल आतंकियों को खदेड़ा, बल्कि एक पाकिस्तानी गाइड को भी गिरफ्तार किया, जो आतंकियों की मदद कर रहा था।

आतंकी साजिशों को किया नाकाम
बता दें, यह घटना 29 जून को राजौरी के केरी और तारकुंडी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास हुई। भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल (BSF) को खुफिया सूचना मिली थी कि जैश-ए-मोहम्मद के चार-पांच भारी हथियारों से लैस आतंकी नियंत्रण रेखा पार कर भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर 29 जून को सेना ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया।

भारतीय सेना के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आतंकियों के समूह को रोका। मुठभेड़ के दौरान, आतंकियों ने भागने की कोशिश की, जिसमें कुछ आतंकियों के घायल होने की खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, दो आतंकी मारे गए, जबकि बाकी आतंकी घने जंगल और खाई में कूदकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की ओर भाग गए।

पाकिस्तानी गाइड गिरफ्तार
इस ऑपरेशन में सेना ने एक पाकिस्तानी गाइड, मोहम्मद अरिब अहमद, को गिरफ्तार किया। जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के कोटली जिले के डेटोट गांव का निवासी है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह पाकिस्तानी सेना के निर्देश पर आतंकियों को घुसपैठ में मदद कर रहा था। सेना ने उसके पास से एक मोबाइल फोन, पाकिस्तानी मुद्रा, और हथियारों का जखीरा बरामद किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox