
हरियाणा/सिमरन मोरया/- हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आप नेता गोपाल राय पर व्यंग करते हुए कहा कि “चींटी चढ़ी पहाड़ चढ़ने”। वहीं तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए बोले कि यह वक्त बोर्ड को नहीं बल्कि पार्लियामेंट को चैलेंज कर रहे हैं इस दौरान केजरीवाल पर तंज कसते हुए बोले कि अगर हिम्मत है तो कोर्ट में जाकर जवाब लें।
आम आदमी पार्टी नेता गोपाल राय ने चेतावनी देते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री के घर में घुसकर कब्जा करेंगे। जिस पर पलटवार करते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि चींटी चढ़ी पहाड़ तोड़ने क्या उनकी फितरत है, क्या यह शिष्टाचार है कि किसी के घर में घुस कर कब्जा करना विज चेतावनी भरे अंदाज में बोले कि वे मानते है कि उनकी यही फितरत है लेकिन ज्यादा मत उछले।
तेजस्वी यादव पर अनिल विज ने कसा तंज
वहीं RJD नेता तेजस्वी यादव का कहना है कि अगर सरकार में हिम्मत है तो वह वक्फ को छू कर दिखाएं जिस पर तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि वक्फ बोर्ड का पार्लियामेंट में एक्ट पास हो गया। ऑनलाइन साइट बन गई और सब उसपर दर्ज हो रहा है। तेजस्वी यादव वक्फ बोर्ड को चलेंगे नहीं कर रहे बल्कि वह पार्लियामेंट को चैलेंज कर रहे हैं, क्योंकि इन लोगों का देश के किसी भी संवैधानिक संस्था में विश्वास नहीं है।
अरविंद केजरीवाल पर जमकर बरसे अनिल विज
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि जिस दिन 40 लाख लोग सड़कों पर उतर गए भाजपा को नानी याद आ जाएगी जिस पर तंज करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार तो गरीब लोगों के लिए काम कर रही है उन्हें मकान दे रही है रेडी वालों के लिए हर शहरों में काम करने के लिए उन्हें पैसे दे रही है, अगर कहीं कुछ हो रहा है तो वह कोर्ट के आदेश से हर एक का एग्जाम भाजपा पर ना लगे अगर केजरीवाल में हिम्मत है तो वह कोर्ट में जाकर पूछे।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त