
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/- भारतीय कुश्ती दल में 10 में से दो खिलाड़ी नजफगढ़ देहात से चयनित हुए हैं। जिसमें ओलंपियन सुशील कुमार व करण है। सुशील व करण अपने दल के साथ कजाखिस्तान में टोकियों में होने वाले ओलंपिक 2020 के लिए क्वालिफाईंग प्रतियोगिता में भाग लेने गये हैं।
इस संबंध में नजफगढ़ स्टेडियम के कोच व प्रबंधक राजेश सहरावत ने बताया कि सुशील 74 किलोग्राम व करण 70 किलोग्राम भार वर्ग में कुश्ती लड़ेंगे। नेशनल में दोनों ही पहलवानों ने अपने सभी मुकाबले जीतकर ओलंपिक दल में अपना दावा पेश किया है। अब दोनो पहलवान कजाखिस्तान में क्वालीफाई मुकाबलों में भी अच्छा प्रदर्शन कर ओलंपिक में खेलेंगे।





More Stories
बाहुबली अल्ट्रा ई-4 में गुलाब सिंह का दमदार प्रदर्शन, 161 किलोमीटर दौड़कर बने ओवरऑल प्रथम उपविजेता
सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन में टीम फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन
सेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन में बीआरजी के 150 धावकों ने दिखाई शानदार भागीदारी
4×400 मीटर रिले में बेटियों का कमाल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित