ब्राजील में पीएम मोदी की राजकीय यात्रा : भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को मिली नई दिशा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ब्राजील में पीएम मोदी की राजकीय यात्रा : भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को मिली नई दिशा

ब्रासीलिया/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6-7 जुलाई को रियो डी जेनेरियो में आयोजित 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंचे। यहां ब्राजील के रक्षा मंत्री जोस मुसियो मोंटेइरो फिल्हो ने हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस स्वागत समारोह को खास और यादगार बनाने के लिए पारंपरिक ब्राजीलियाई सांबा रेगे और भारतीय शिव तांडव नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि यह सांस्कृतिक संगम दोनों देशों के बीच बढ़ते सौहार्द और आपसी संबंधों का प्रतीक है।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को बताया फलदायी
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी रियो डी जेनेरियो यात्रा को अत्यंत सफल और उत्पादक बताते हुए कहा कि उन्होंने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं के साथ गहन विचार-विमर्श किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक वीडियो साझा करते हुए सम्मेलन की उपलब्धियों और अन्य वैश्विक नेताओं के साथ हुई द्विपक्षीय बैठकों को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा और उनकी सरकार की ब्रिक्स प्रेसीडेंसी के दौरान सक्रिय भूमिका की सराहना की और कहा कि इन मुलाकातों से भारत और अन्य देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध और मजबूत होंगे।

भारत-ब्राजील संबंधों को नई ऊँचाइयाँ
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रासीलिया के लिए रवाना होने से पहले कहा कि वे राष्ट्रपति लूला के साथ द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने के लिए व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, तकनीक, कृषि, स्वास्थ्य और जन-जन संपर्क जैसे विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे। इससे पहले रियो डी जेनेरियो में उन्होंने उरुग्वे के राष्ट्रपति या मांडू ओरसी से भी मुलाकात की। इस दौरान भारत-मर्कोसुर तरजीही व्यापार समझौते के विस्तार और डिजिटल सहयोग, यूपीआई प्रणाली, रेलवे, स्वास्थ्य, फार्मा, कृषि, ऊर्जा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर व्यापक चर्चा हुई। दोनों देशों ने व्यापार और निवेश को और गति देने की प्रतिबद्धता जताई।

ब्रिक्स नेतृत्व और नामीबिया यात्रा की तैयारी
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ‘पर्यावरण, COP-30 और वैश्विक स्वास्थ्य’ विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अपनी आगामी ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान इस मंच को एक जन-केंद्रित और प्रगतिशील वैश्विक समूह के रूप में उभारने की दिशा में कार्य करेगा। सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली से भी द्विपक्षीय वार्ता की।

अब प्रधानमंत्री मोदी 9 जुलाई को नामीबिया की यात्रा पर रवाना होंगे, जहां वे नामीबिया की संसद को संबोधित करेंगे। यह यात्रा उनकी पांच देशों की विदेश यात्रा का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत घाना से हुई थी, इसके बाद वे त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, और अब ब्राजील पहुंचे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox