DTC और क्लस्टर बसों में महिलाओं व ट्रांसजेंडर को मुफ्त सफर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

DTC और क्लस्टर बसों में महिलाओं व ट्रांसजेंडर को मुफ्त सफर

-सहेली कार्ड’ से मिलेगा लाभ

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली की बसों में मुफ्त सफर के लिए अभी चल रही गुलाबी टिकट अब जल्द ही बीते जमाने की बात होने वाली है। देश की राजधानी में जल्द ही ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ बनने शुरू होने वाले हैं। दिल्ली में 12 साल या उससे ज्यादा उम्र की महिलाओं और ट्रांसजेंडर को सभी DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा के लिए यह कार्ड जरूरी होगा।

सहेली स्मार्ट कार्ड पर महिला का नाम और फोटो होगी। एक अधिकारी के मुताबिक कि स्मार्ट कार्ड National Common Mobility Card (NCMC) के तहत यह स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा। अभी दिल्ली की बसों में महिलाओं को गुलाबी टिकट दी जाती है। बीजेपी की सरकार बनने के बाद ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट कर दिया था कि गुलाबी टिकट बंद हो जाएंगी।

मेट्रो में भी चलेगा स्मार्ट कार्ड
इस सहेली स्मार्ट कार्ड की खासियत यह है कि सिर्फ डीटीसी और क्लस्टर बसों में ही नहीं चलेगा बल्कि इस कार्ड को रिचार्ज कराकर मेट्रो व अन्य परिवहन साधनों में भी उपयोग कर सकेंगे। अधिकारी के मुताबिक स्मार्ट कार्ड सिर्फ दिल्ली की मूल निवासियों का ही बनेगा। साथ ही उनकी उम्र 12 साल या इससे ज्यादा होनी चाहिए। महिलाओं को निवास का वैध प्रमाण पत्र देना होगा।

कैसे बनेगा स्मार्ट कार्ड
जानकारी मिली है कि DTC पोर्टल पर ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। इस दौरान आवेदिका को बैंक का चयन करना होगा और उस बैंक की ब्रांच में जाकर KYC कराना होगा। इसके बाद ही बैंक की ओर से स्मार्ट कार्ड घर के एड्रेस पर भेज दिया जाएगा।

क्या-क्या दस्तावेज लगेंगे
स्मार्ट कार्ड प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, दिल्ली में निवास का प्रमाण, पासपोर्ट आकार की फोटो तथा बैंक-विशिष्ट केवाईसी मानदंडों के तहत अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

चुकानी पड़ सकती है मामूली फीस
दिल्ली सरकार ने कहा कि ये कार्ड महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए सुरक्षित, सुगम और पेपरलेस सार्वजनिक परिवहन का नया दौर शुरू करेंगे। अधिकारी ने बताया कि सरकार यात्रियों से यात्रा के लिए कोई फीस नहीं लेगी, लेकिन स्मार्ट कार्ड जारी करने वाला बैंक मेंटेनेंस फीस ले सकता है। अगर कार्ड खो जाता है तो महिला को इसकी सूचना बैंक को देनी होगी, जो अपनी शर्तों के अनुसार इसके बदले दूसरा कार्ड उपलब्ध करा सकते हैं।

करना पड़ेगा एक्टिव
उपयोग से पहले कार्ड को डीटीसी के ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम (AFCS) के माध्यम से एक्टिव करना होगा। टॉप-अप के बाद कार्ड का इस्तेमाल परिवहन की अन्य सुविधाओं पर भी किया जा सकता है। हालांकि डीटीसी और क्लस्टर बसों में फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी। डीटीसी अपनी ओर से सीधे कोई कार्ड नहीं देगी। रजिस्ट्रेशन पोर्टल के माध्यम से ही होगा और बैंक केवाईसी के बाद ही कार्ड जारी करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox