बीएसएफ ने बांग्लादेश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास बरामद किए 359 मोबाइल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बीएसएफ ने बांग्लादेश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास बरामद किए 359 मोबाइल

-पश्चिमी बंगाल के मालदा जिले की घटना, मोबाइल फोन की कीमत 39 लाख 29 हजार

नई दिल्ली/- सीमा सुरक्षा बल ने भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में 39 लाख 29 हजार रुपये के मोबाइल फोन जब्त किए हैं। बॉर्डर आउट पोस्ट सुखदेवपुर में तैनात दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के तहत बीएसएफ की 70 बटालियन के जवानों ने शुक्रवार देर रात अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 359 मोबाइल फोन की एक खेप पकड़ी। बीएसएफ ने शनिवार को यह जानकारी दी।
             बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की टीम ने 359 मोबाइल फ़ोन जब्त किए। इन मोबाइल को लेकर तारबंदी के पास 15 सितंबर की रात 10 से 12 लोग लेकर पहुंचे थे। बीएसएफ की दक्षिण बंगाल सीमांत के तहत सीमा चौकी सुखदेवपुर, 70 वीं वाहिनी के जवानों को देख वे सभी पोटली में बंद इन मोबाइल को छोडक़र झाडिय़ों में फरार हो गए।
             बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि खुफिया सूत्रों से मिली सटीक सुचना के आधार पर सीमा चौकी सुखदेवपुर के इलाके में जवानों ने तारबंदी  के पास गश्त के लिए पहुंचे थे। उन्होंने पाया कि लगभग 10 से 12 संदिग्ध तस्करों को पोटले के साथ तारबन्दी की तरफ बढ़ते हुए देखा। परन्तु ड्यूटी पर तैनात जवानों को अपनी और आता देख तस्कर घने अंधेरे और झाडिय़ों का सहारा लेकर भाग गए। तत्पश्चात जवानों ने विशेष तलाशी अभियान चलाया तलाशी के दौरान तारबंदी के पास मिट्टी के गड्ढे में 8 पोटली बरामद हुए। बरामद किये गये पोटलों को खोलने पर विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फ़ोन मिले। जब्त किये गए मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 39.29 हजार रुपये है।
              बीएसएफ की खुफिया शाखा के अनुसार इस तस्करी में लिप्त कई भारतीय तस्करों का नाम सामने आया है, जोकि इस तस्करी मे शामिल थे। उन सभी तस्करों के खिलाफ बैष्णबनगर थाने में एफआईआर दर्ज़ करवाई गई तथा जब्त किये गये मोबाइल फ़ोन को भी उक्त पुलिस थाने में अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु सौंप दिया गया है।
              70 वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया की सीमा सुरक्षा बल भारत बांग्लादेश सीमा पर तस्करी को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है। जिसके चलते तस्करी जैसे कामों में लिप्त लोगों को काफी मुश्किलों का अनुभव हो रहा है और उनमें से कुछ पकड़े जा रहे है जिन्हें कानून के मुताबिक सजाएं भी हो रही हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox