केजरीवाल के दांवों की खुली पोल, दिल्ली के सरकारी स्कूल में जमीन पर बैठकर पढ़ रहे छात्र,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केजरीवाल के दांवों की खुली पोल, दिल्ली के सरकारी स्कूल में जमीन पर बैठकर पढ़ रहे छात्र,

-वीडियो वायरल

नई दिल्ली/- इन दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात सहित अन्य राज्यों का दौरा कर रहे हैं, जहां आगामी विधानसभा चुनाव हैं। वह गुजरात दौरे पर लगातार दावा कर रहे हैं कि दिल्ली के शिक्षा मॉडल को गुजरात में भी लागू करेंगे। दिल्ली की तरह ही गुजरात में भी सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाएगी, लेकिन दिल्ली के शिक्षा मॉडल को देखे तो पता चलता है कि करीब एक हजार से ज्यादा सरकारी स्कूल हैं जिसमें से कुछ की ही सूरत बदली है बाकी स्कूल आज भी बदलाव के इंतजार में हैं।
              दरअसल, दिल्ली के सरकारी स्कूल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें छात्र स्कूल की खामियां गिना रहे हैं तो कहीं असामाजिक तत्व स्कूल में घुसकर शिक्षक पर हमला कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्टूडेंट्स जमीन पर बैठ कर पढ़ाई कर रहे हैं बीते दिनों तो एक सरकारी स्कूल में जलभराव इतना ज्यादा हो गया कि स्कूल की छुट्टी करनी पड़ी। वहीं, कहीं-कहीं तो बच्चे क्लासरूम में नहीं बल्कि पोर्टा केबिन में पढ़ने को मजबूर हैं। इतना ही नही अभी हाल ही में नांगलोई में एक बच्ची के सिर पर पंखा गिरने का मामला भी सामने आया था।      
             सोशल मीडिया पर 15 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में स्कूली बच्चे जमीन पर बिछाई गई दरी पर बैठकर पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान किसी ने यह वीडियो बना ली और सोशल पर डाल दी। वहीं दूसरी तरफ सीढ़ियों पर बच्चे हैं। दक्षिणी दिल्ली के जोन 24 देवली, खानपुर स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय का यह वीडियो बताया जा रहा है हालांकि, जब इस वायरल वीडियो के संबंध में स्कूल की प्रमुख पूर्णिमा कौशल को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox