बीआरजी ग्रुप ने मैत्रायणा संग खेला नेटबॉल मैच

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बीआरजी ग्रुप ने मैत्रायणा संग खेला नेटबॉल मैच

-वंचित बेटियों को खेलों से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने की अनूठी पहल

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-    बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (BRG) न सिर्फ फिटनेस को बढ़ावा देने में सक्रिय है, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी लगातार अहम भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में बीआरजी ग्रुप ने दक्षिण दिल्ली की संस्था मैत्रायणा के साथ मिलकर वंचित वर्ग की बेटियों के साथ एक मैत्रीपूर्ण नेटबॉल मैच खेला। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवतियों को खेलों से जोड़ना, उनमें आत्मविश्वास जगाना और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

दिल्ली पुलिस ने दी मैच की शुरुआत
मैत्रीपूर्ण मुकाबले की शुरुआत दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने सीटी बजाकर की। बीआरजी ग्रुप की ओर से दीपक छिल्लर, मुकेश दहिया, ममता दहिया, भरम प्रकाश मान, गुलाब सिंह, अमनदीप, संदीप छिल्लर, मंजीत और मनोज पांडेय ने मैच में भाग लिया। वहीं, मैत्रायणा टीम की तरफ से प्रीति, मनीषा, ट्विंकल, निशा, बबली, सोनम और कविता ने अपना शानदार खेल दिखाया।

बेटियों को मिला आर्थिक सहयोग
खेल मुकाबले के साथ-साथ बीआरजी ग्रुप ने मैत्रायणा संस्था को आर्थिक सहयोग भी दिया। यह मदद खास तौर पर उन बेटियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो पहली बार वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन (VDHM) में 21 और 10 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लेने जा रही हैं।

संस्थापकों ने बताया पहल का मकसद
बीआरजी ग्रुप के संस्थापक दीपक छिल्लर ने कहा कि मैत्रायणा के संस्थापक रोहित दक्षिण दिल्ली में बेटियों को खेलों से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का अभियान चला रहे हैं। यह संस्था न केवल नेटबॉल जैसे खेलों में लड़कियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है, बल्कि उनके समग्र विकास पर भी काम कर रही है। इस अवसर पर तरुण वालेचा भी बतौर मेंटर मौजूद रहे।

समाज में बदलाव की दिशा
मैत्रायणा संस्था देशभर में लड़कियों और महिलाओं के अधिकारों को मज़बूत करने, उन्हें सुरक्षित माहौल देने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। संस्था का कहना है कि बीआरजी ग्रुप का सहयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता और स्थायी विकास जैसे क्षेत्रों में वास्तविक परिवर्तन लाने वाला है।

बीआरजी ग्रुप का मानना है कि खेल केवल फिटनेस तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम भी बन सकता है। अंडरप्रिविलेज्ड बेटियों के साथ यह पहल उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox