बिहार चुनाव 2025: इस्लामपुर से चुनाव लड़ सकते हैं सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार, जेडीयू सांसद ने की मांग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार चुनाव 2025: इस्लामपुर से चुनाव लड़ सकते हैं सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार, जेडीयू सांसद ने की मांग

-बिहार में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज, राजनीतिक गतिविधियाँ चरम पर

बिहार/अनीशा चौहान/-  बिहार में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं और तमाम राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। ऐसे में यह चर्चा जोरों पर है कि कौन-कौन नेता किस विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरेंगे। इस कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर भी सियासी चर्चाएं गर्म हो गई हैं।

नालंदा की इस्लामपुर सीट से लड़ सकते हैं निशांत कुमार
जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नालंदा से सांसद कौशलेंद्र कुमार ने खुलासा किया है कि पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से निशांत कुमार को नालंदा जिले की इस्लामपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने की मांग उठ रही है। सांसद ने कहा कि अगर निशांत राजनीति में कदम रखते हैं तो इससे पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील करते हुए कहा कि निशांत को इस्लामपुर से टिकट दिया जाना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि “इस्लामपुर की जनता उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएगी और विधानसभा तक पहुंचाएगी।”

पार्टी नेताओं ने बताया सकारात्मक कदम
पार्टी के वरिष्ठ नेता शिव कुमार ने भी सांसद कौशलेंद्र की मांग का समर्थन करते हुए इसे जेडीयू के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम बताया है। उनका मानना है कि निशांत कुमार का राजनीति में आना पार्टी के भविष्य को नई दिशा देगा।

तेजस्वी यादव ने शुरू किया डिजिटल चुनाव प्रचार
इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) भी चुनावी मैदान में पूरी ताकत झोंक चुकी है। पार्टी नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को एक नए डिजिटल मंच की शुरुआत की है। इस मंच के जरिए उन्होंने बिहार की जनता से जुड़ने की कोशिश करते हुए अपील की कि “आइए, एक नया बिहार बनाएं।” तेजस्वी का यह कदम आने वाले चुनावों के लिए डिजिटल प्रचार रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox