
21 जून 2025 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में सांसद भवन के संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित “एक दिवसीय योग कार्यशाला” का आयोजन संविधान सदन के समिति कक्ष में किया गया । इस कार्यशाला में योग विशेषज्ञ के रूप में विश्व योग चैंपियन डॉ. रमेश कुमार योगाचार्य, प्रोफेसर- योग विज्ञान विभाग, श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली को आमंत्रित किया गया।

योग अभ्यास करते हुए डॉ. रमेश कुमार ने कहा प्रतिदिन 45 मिनट योगाभ्यास के द्वारा हम अपने शारीरिक और मानसिक रोगों को दूर कर सकते हैं। इस भाग दौड़ की जिंदगी में समय की बड़ी अल्पता के कारण से हम अपने शारीर एवं मानसिक स्तर पर ध्यान नहीं देते हैं इसलिए अनेक रोग हमें घेर लेते हैं। इन रोगों से निजात पाने के लिए एक सशक्त एवं सरल साधन है प्रतिदिन योग अभ्यास । योग अभ्यास के द्वारा सामान्य हो चुके थायराइड, सर्वाइकल, स्पॉन्डिलाइटिस, कमर दर्द, डायबिटीज, निम्न एवं उच्च रक्तचाप आदि रोगों का समाधान किया जा सकता है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस बार योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य योग के द्वारा” दी है। इसलिए हमें प्रतिदिन योगाभ्यास करके अपने शारीरिक एवं मानसिक स्तर को स्वस्थ बनाना है। डॉ रमेश कुमार ने आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल में स्थित सूक्ष्म व्यायाम आसन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. सत्यप्रकाश अपर सचिव, ए.बी. आचार्य निदेशक, संजीव कुमार निदेशक, मुकेश कुमार उपसचिव, एस एस पात्र उपसचिव, वीरेंद्र कुमार सहायक निदेशक एवं डॉ. प्रणव भारद्वाज आदि गणमान्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।





More Stories
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुरुग्राम में बिजली कटौती पर बवाल, जाम लगाने वालों पर पुलिस का लाठीचार्ज; कई घायल
कुतुब विहार में जहरीली गैस का कहर, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से ठेकेदार की मौत