बारिश के पानी में फिर डूबा नजफगढ़ बाजार, दूकानदारों की बढ़ी परेशानी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बारिश के पानी में फिर डूबा नजफगढ़ बाजार, दूकानदारों की बढ़ी परेशानी

-सोमबाजार, नवादा बाजार व सैनी मार्किट की दूकानों में घुसा बारिश का पानी -दूकानदारों का करोड़ों का माल हुआ खराब, प्रशासन व सरकार नही दे रही ध्यान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- पिछले दो दिन से नजफगढ़ देहात में हो रही लगातार तेज बारिश से एक बार फिर नजफगढ़ बाजार की सड़कों पर पानी भर गया है और बरसात के पानी से नजफगढ़ के सोमबाजार, नवादा बाजार व सैनी मार्किट की दूकानों में पानी भर गया जिसकारण सारी रात दूकानदार अपनी दूकानों से सामान निकालने का काम करते रहे। दूकानदारों का कहना है कि हर बरसात में नजफगढ़ बाजार डूब जाता है जिसकारण दूकानों का सामान खराब होने से उन्हे भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। हालांकि स्थानीय विधायक व मंत्री कैलाश गहलोत कई बार लोगों को आगे पानी नही भरने का आश्वासन दे चुके है लेकिन हर बरसात में सड़के व दूकाने पानी मे डूब जाती है और नेताओं व अधिकारियो ंके दावें धरे के धरे रह जाते हैं।

एक तो कोरोना में पहले ही दूकानदार मंदी की मार झेल रहे हैं। ऊपर से बरसात भी उनके लिए आफत बन गई है। जलभराव व कंपकपांती सर्दी ने दूकानदारों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले दो दिन से लगातार हो राशि बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है, जिसने स्थानीय लोगों की मुसीबतों को बढ़ा दिया है। हालांकि शनिवार को कोरोना के चलते दो दिन के वीकेंड कर्फ्यू के कारण बाजार बंद होने से यहां आने वाले लोगों की संख्या कम रहने से थोड़ी राहत रही। लेकिन फिर भी जलभराव के चलते दूकानदारों व स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस संबंध में व्यापार मंडल के प्रेसिडेंट हरेंद्र सिंघल ने बताया कि नजफगढ़ बाजार में बारिश के चलते जलभराव की समस्या अब आम बात हो गई है। लोगों की परेशानी न तो सरकार को दिखाई दे रही है और न ही स्थानीय विधायक व मंत्री कैलाश गहलोत को जो हर बार लोगों का झूठे आश्वासन देकर बेवकूफ बना रहे हैं। अगर ऐसा नही होता तो डीएमआरसी द्वारा बनाये गये 5 लाख लीटर के सैंपवेल पर मंत्री जी राजनीति करने की बजाये उसे चालू करा चुके होते। हालांकि डीएमआरसी ने इसे 10 मार्च 2021 को तैयार कर पीडब्ल्यूडी को सौंप दिया था जो बरसात से पहले बन गया था लेकिन फिर भी पूरी बरसात के सीजन में हर बार बारिश के साथ जलभराव होता रहा और दूकानदारों का सामान खराब होता रहा फिर भी प्रशासन टस से मस नही हुआ। आज भी यह सैपवेल सिर्फ राजनीति में फंसकर उद्घाटन की बांट जोह रहा है।

हर बार बारिश में होने वाले जलभराव पर लोगों में काफी गुस्सा है। लोग सरकार व अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी कर रहे है लेकिन फिर भी सरकार सैंपवेल को चालु करने में दिलचस्पी नही दिखा रही है। मानसून के दौरान हुए बाजारों में हुए जलभराव पर नजफगढ़ निगम जोन के चेयरमैन सत्यपाल मलिक ने भी पानी मे ंखड़े होकर अपना विरोध जताया था। लेकिन आज तक इस जलभराव के खिलाफ सरकार ने कोई ठोस कदम उठाने की जहमत नही दिखाई है। जिसकारण दूकानदारों के नुकसान का सिलसिला वर्षों से लगातार चलता आ रहा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox