बायकॉट की चाल उलटी पड़ी, ICC कर सकता है पाकिस्तान पर बड़ा प्रहार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बायकॉट की चाल उलटी पड़ी, ICC कर सकता है पाकिस्तान पर बड़ा प्रहार

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में केवल कुछ दिनों का समय बचा है। लेकिन विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले बांग्लादेश ने विश्व कप से दूरी बना ली। अब पाकिस्तान ने इंडिया के साथ हाई-वोल्टेज मुकाबले का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना था।

पाकिस्तानी सरकार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अंकाउट एक्स पर एक पोस्ट को ट्वीट करते हुए कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मंजूरी देती है, हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच नहीं खेलेगी। बता दें कि पाकिस्तान भारत के अलावा सभी टीमों के साथ मैच खेलेगी। इस फैसले के बाद आईसीसी कई तरह के कड़े फैसले ले सकती है। चलिए जानते हैं ICCक्या-क्या कार्रवाई कर सकती है

ICC पाकिस्तान पर क्या-क्या कार्रवाई कर सकती है?

1. होस्टिंग अधिकार छीनना
किसी टूर्नामेंट या सीरीज़ की मेज़बानी पाकिस्तान से वापस ली जा सकती है मैच किसी दूसरे देश में शिफ्ट किए जा सकते हैं

2. फाइनेंशियल पेनल्टी (जुर्माना)
PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) पर भारी आर्थिक जुर्माना लगाया जा सकता है आयोजन में हुई लापरवाही या नियम उल्लंघन पर फाइन लगाया जाता है

3. ICC फंडिंग रोकना
पाकिस्तान को मिलने वाली ICC की वार्षिक फंडिंग अस्थायी रूप से रोकी या घटाई जा सकती है

4. अंक कटौती / रैंकिंग असर
ICC टूर्नामेंट या चैंपियनशिप पॉइंट्स में कटौती की जा सकती है इसका असर टीम की रैंकिंग पर पड़ता है कड़ी चेतावनी या प्रोबेशन

5 पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) पर संकट
पाकिस्तान सुपर लीग में आईसीसी विदेशी खिलाड़ियों को NOC देने से रोक सकती है। इसके साथ ही PSLकी आधिकारिक मान्यता भी रद्द की जा सकती है। जिसके बाद पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय साख पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox