बजट 2026: ‘विकसित भारत’ का प्रेरणादायी दस्तावेज है- CM  योगी आदित्यनाथ  

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बजट 2026: ‘विकसित भारत’ का प्रेरणादायी दस्तावेज है- CM  योगी आदित्यनाथ  

-मोदी सरकार का बजट बनेगा यूपी के विकास का इंजन, CM योगी ने सराहा फैसला

उत्तर प्रदेश/सिमरन मोरया/-  रविवार 01फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 पेश किया। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा। उन्होंने इस बजट को ‘विकसित भारत’ के निर्माण का प्रेरणादायी दस्तावेज करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं, किसानों, महिलाओं और मध्यम वर्ग के हितों को प्राथमिकता देता है। साथ ही, राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक विकास को नई गति प्रदान करेगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश को इस बजट से कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं और फंडिंग मिली है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएंगी।

बजट 2026 से UP को कितना फायदा?
बता दें, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान CM योगी ने बजट के प्रमुख प्रावधानों पर और राज्य के सुधार के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि बजट में 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का पूंजीगत व्यय प्रस्तावित है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने विशेष रूप से 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का जिक्र किया, जिनमें से दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी कॉरिडोर उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को बढ़ाएंगे।

इससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इसके अलावा वाराणसी-हल्दिया जलमार्ग को मजबूत बनाने का प्रावधान किया गया है, जो पूर्वी उत्तर प्रदेश के जल परिवहन और आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा देगा। योगी ने बताया कि सारनाथ और हस्तिनापुर जैसे ऐतिहासिक स्थलों को सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जो ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र को साकार करेगा।

महिलाओं, स्वास्थ्य, किसानों के लिए बजट में क्या?
बजट के सामाजिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए योगी ने आगे कहा कि यह महिलाओं पर केंद्रित है। उच्च शिक्षा के एसटीईएम संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए हर जिले में एक महिला छात्रावास की स्थापना का प्रावधान है, जो महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा। स्वास्थ्य और आयुष क्षेत्र के विस्तार से राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी, जबकि शिक्षा और कौशल विकास पर जोर से युवाओं को नए अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने किसानों की सुरक्षा, उद्यमियों को प्रोत्साहन और श्रमिकों को सम्मान देने वाले प्रावधानों की सराहना की। उन्होंने एमएसएमई, स्टार्टअप और स्वदेशी उत्पादन को समर्थन का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत होगी।

मध्यम वर्ग और करदाताओं के लिए बजट को राहत देने वाला बताते हुए योगी ने सरल आयकर व्यवस्था, डिजिटल रिटर्न प्रक्रिया और जीएसटी सुधारों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह बजट 145 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा और सामाजिक न्याय, समावेशी विकास तथा सुशासन के माध्यम से भविष्य के भारत का मार्ग प्रशस्त करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह बजट ‘नए भारत’ की तस्वीर पेश करता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox