ओपनिंग डे पर ही गेम पलटा, ‘THE 50’ में पहली विदाई ने चौंकाया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ओपनिंग डे पर ही गेम पलटा, ‘THE 50’ में पहली विदाई ने चौंकाया

-टास्क के बाद एलिमिनेशन -एलिमिनेशन पर क्या बोले वंशज सिंह

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- डिज्नी+ हॉटस्टार पर लॉन्च हुए नए रियलिटी शो ‘The 50’ ने अपनी शुरुआत के साथ ही दर्शकों को चौंका दिया है। इस शो में 50 यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और सेलिब्रिटीज हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन प्रीमियर एपिसोड में ही एक बड़ा ट्विस्ट आया जब यूट्यूबर वंशज सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इस एलिमिनेशन के बाद अब शो में 49 कंटेस्टेंट्स बचे हैं, जो हर दिन नए टास्क में लड़ते दिखेंगे।

टास्क के बाद एलिमिनेशन
बता दें, शो ‘The 50’ का कॉन्सेप्ट काफी अनोखा है। कुल 50दिनों तक चलने वाला यह शो हर दिन एक एलिमिनेशन के साथ आगे बढ़ेगा। शो में कोई पारंपरिक होस्ट नहीं है, बल्कि एक रहस्यमयी कैरेक्टर ‘लाइन’ (Lion) कंटेस्टेंट्स को गाइड करता है और फैसले लेता है। अब प्रीमियर एपिसोड की बात करें तो इसमें सभी 50 कंटेस्टेंट्स को अरीना में इकट्ठा किया गया, जहां लाइन ने उन्हें टास्क्स दिए। कंटेस्टेंट्स को 10 टीमों में बांटा गया, प्रत्येक टीम में 5सदस्य और एक कैप्टन। कैप्टन्स में करण पटेल, प्रिंस नरूला, कृष्णा श्रॉफ, शिव ठाकरे और फैजू जैसे नाम शामिल हैं।

टास्क के बाद, 5 टीमें सेफ हो गईं, जबकि बाकी 5 टीमें (25कंटेस्टेंट्स) एलिमिनेशन जोन में पहुंचीं। यहां एक म्यूजिकल चेयर गेम खेला गया, जिसमें 15कंटेस्टेंट्स सेफ हो गए। बचे 10में से एक को बाहर करने का फैसला कैप्टन्स पर छोड़ दिया गया। कैप्टन्स ने आपसी चर्चा के बाद वंशज सिंह का नाम चुना और इस तरह शो के पहले ही दिन उनका सफर खत्म हो गया

एलिमिनेशन पर क्या बोले वंशज सिंह?
दूसरी तरफ, वंशज सिंह ने बाहर होते हुए इमोशनल होकर कहा ‘मैं यहां अपनी पहचान बनाने आया था, लेकिन मुझे समय ही नहीं मिला। हर कोई पहले से एक-दूसरे को जानता है, इसलिए मैं अपना वक्त ले रहा था।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शो की शुरुआत में ही ऐसा धमाका देखकर दर्शक उत्साहित हैं। अब देखना यह है कि बाकी 49 कंटेस्टेंट्स में से कौन-कौन आगे बढ़ पाता है। ‘The 50’ में आने वाले एपिसोड्स में और भी ट्विस्ट्स की उम्मीद है, जहां लाइन नए चैलेंजेस पेश करेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox