
हरियाणा/सिमरन मोरया/- हरियाणा के शाहाबाद में केंद्रीय बजट को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्र सरकार और हरियाणा की भाजपा सरकार पर तीखा तंज कसा। शाहाबाद में विधायक रामकरण काला के निवास पर उनके बड़े भाई के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि केंद्रीय बजट में हरियाणा को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का नाम भले ही “नायब” है, लेकिन केंद्रीय बजट से हरियाणा का नाम ही गायब है।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इस बजट में हरियाणा को न तो कोई बड़ी परियोजना मिली है और न ही मेट्रो, एयरपोर्ट, स्वास्थ्य, शिक्षा या राष्ट्रीय स्तर के किसी संस्थान की सौगात दी गई है। इसके अलावा किसी नई रेल लाइन या आधारभूत ढांचे से जुड़ी बड़ी योजना का भी उल्लेख नहीं है, जो प्रदेश के साथ अन्याय है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा देश में सबसे ज्यादा जीएसटी और टोल टैक्स देने वाले राज्यों में शामिल है, इसके बावजूद बजट में प्रदेश के लिए कुछ भी नहीं रखा गया। यह बेहद दुखद और निराशाजनक है। हुड्डा ने यह भी कहा कि खेलों में हरियाणा देश का नाम रोशन करता रहा है, लेकिन इसके बावजूद कॉमनवेल्थ गेम्स जैसी बड़ी मेजबानी का अवसर भी प्रदेश को नहीं दिया गया और इस दिशा में भी हरियाणा का नाम बजट में नहीं आया। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने जानबूझकर हरियाणा की अनदेखी की है और प्रदेश की जनता के साथ अन्याय किया गया है।





More Stories
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण का जोरदार प्रदर्शन
HR :हरियाणा के समालखा में सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
राष्ट्रीय लोक मोर्चा को मिली नई ताकत, 200 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार