बांके बिहारी इंटरप्राइजेज ने छावला थाने में दिये 500 माॅस्क और दस्ताने

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बांके बिहारी इंटरप्राइजेज ने छावला थाने में दिये 500 माॅस्क और दस्ताने

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में कोरोना वायरस से निपटने में दिल्ली पुलिस की कार्यशैली की सभी जमकर तारीफ कर रहे है। हालांकि लोगों ने सपने में भी नही सोचा था कि पुलिस भी सेना की तरह ही लोगों की सेवा कर सकती है। पुलिस के इसी सेवा भाव को देखते हुए बांके बिहारी इंटरप्राइजेज कंपनी के डायरेक्टर राकेश कुमार गुप्ता व राजेन्द्र यादव ने पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए द्वारका जिले के नजफगढ़ देहात केे सभी थानों को 500 मास्क व दस्ताने देने का निर्णय लिया है जिसके तहत मंगलवार को कंपनी ने छावला थाना एसएचओ ज्ञानेन्द्र राणा को 500 मास्क व दस्ताने भेंट किये। इस अवसर पर एसएचओ ने कंपनी का आभार प्रकट किया।

पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए मास्क व दस्ताने देते हुए
बांके बिहारी इंटरप्राइजेज कंपनी के सदस्य


मंगलवार को बांके बिहारी इंटरप्राइजेज कंपनी ने पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए मास्क व दस्ताने देने का काम आरंभ किया। इस संबंध में कंपनी के डायरेक्टर राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पुलिसकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सुरक्षा व सेवा कर रहे है अतः उनकी सुरक्षा की हमारी भी जिम्मेदारी बनती है जिसे देखते हुए हमने पुलिस थानों में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए मास्क व दस्ताने देने का फैसला लिया और आज छावला थाने में एसएचओं को 500 मास्क व दस्ताने भेंट किये। वहीं राजेन्द्र यादव ने कहा कि नजफगढ़ देहात के सभी थानों में उनकी कंपनी की तरफ से पुलिसकर्मियों को मास्क व दस्ताने दिये जायेंगे ताकि वो भी सुरक्षित रहें। क्योंकि वह भी किसी के बेटे, पिता, भाई व पति है उनकी भी अपने परिवार के प्रति जिम्मेदारी बनती है। इसलिए उनका सुरक्षित रहना भी जरूरी है। इस अवसर पर पत्रकार शिव कुमार यादव व समाजसेवी विक्रम यादव भी मौजूद थे। समाजसेवी विक्रम यादव पहले भी छावला थाने में एक कमरा व पंखे लगवा चुके है। पुलिस को मास्क व दस्ताने देने के लिए एसएचओ ज्ञानेन्द्र राणा ने सभी का आभार प्रकट किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox