बलूचिस्तान में सुरक्षा कर्मियों के ट्रक पर हुआ आत्मघाती हमला, 3 की मौत, 23 घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बलूचिस्तान में सुरक्षा कर्मियों के ट्रक पर हुआ आत्मघाती हमला, 3 की मौत, 23 घायल

–हमले से ठीक एक दिन पहले बलूचिस्तान में 10 संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया था सुरक्षा कर्मियों ने

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पाकिस्तान, कराची/- बलूचिस्तान में बुधवार को सुरक्षा कर्मियों के ट्रक को निशाना बनाकर आत्मघाती धमाका किया गया। इस धमाके में 3 की मौत हो गई जबकि 23 सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। कुछ घायल सुरक्षा कर्मियों की हालत गंभीर बनी हुई है। गौरतलब है कि आत्मघाती धमाके से ठीक एक दिन पहले सुरक्षा कर्मियों ने बलूचिस्तान में 10 संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया था। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के अनुसार, बलूचिस्तान प्रांत के होशब इलाके में खुफिया जानकारी के आधार पर एक आतंकवादी ठिकाने को खाली करने के लिए सुरक्षाबलों ने एक ऑपरेशन चलाया था, इसी ऑपरेशन के दौरान ये आतंकवादी मारे गए।

सुरक्षाकर्मियों के ट्रक पर हमला क्वेटा के बलेली इलाके में हुआ। क्वेटा के डीआईजी गुलाम अज़फ़र महेसर के हवाले से डॉन ने रिपोर्ट दी कि धमाके के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ा और वह एक खाई में जा गिरा। घटना स्थल पर मीडिया से चर्चा में डीआईजी ने कहा कि अनुमान है कि विस्फोट के लिए कम से कम 25 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। उन्होने कहा कि यह आत्मघाती हमला था, क्योंकि घटना स्थल के पास एक आत्मघाती हमलावर के अवशेष मिले हैं। हमले में करीब 20 पुलिसकर्मी और तीन नागरिक घायल हुए हैं, जबकि 2 पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पीएम शरीफ ने की हमले की निंदा, दिए जांच के आदेश
पीएम शाहबाज शरीफ ने इस आत्मघाती हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने इस आत्मघाती हमलें की तत्काल जांच के आदेश दिए है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी हमले की निंदा की है। उन्होंने मृतकों की शांति की दुआ करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

तहरीक-ए-तालिबान ने दिए देशभर में हमले के निर्देश
यह हमला प्रतिबंधित आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान द्वारा सरकार के साथ अपने संघर्ष विराम को वापस लेने और अपने लड़ाकों को देश भर में हमले का निर्देश देने के दूसरे दिन हुआ। बता दें, पाकिस्तान में पोलियो रोधी टीकाकरण अभियान में लगे कार्यकर्ताओं पर हाल ही में हमले बढ़े हैं।

इससे पहले भी पोलियो कार्यकर्ता को मारी गई थी गोली
इससे पहले भी मार्च में पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने एक महिला पोलियो कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस वक्त वह पाकिस्तान के पोलियो रोधी अभियान में भाग लेकर घर लौट रही थी। गत वर्ष जनवरी में सशस्त्र बंदूकधारियों ने पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में पोलियो वैक्सीन संचालकों की एक टीम की सुरक्षा कर रहे एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox