नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हर्षित सैनी/रोहतक/- महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (मदवि) के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने विधि विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डा. कविता ढुल को विधि विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने बताया कि डा. कविता ढुल की बतौर विधि विभागाध्यक्ष नियुक्ति तुरंत प्रभाव से तीन वर्ष हेतु की गई है। विधि विभाग के प्राध्यापकों ने आज डा. कविता ढुल को विभागाध्यक्ष बनाए जाने पर उनका स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। प्राध्यापक डा. नीलम कादियान, डा. प्रतिमा देवी, डा. योगेन्द्र सिंह, डा. अनुसूया यादव ने पुष्प गुच्छ भेंट कर डा. कविता ढुल का अभिनंदन किया। डा. कविता ढुल ने इस अवसर पर विवि प्रशासन एवं साथी प्राध्यापकों का आभार जताते हुए कहा कि विधि विभाग को सफलता के नए शिखर पर ले जाने के लिए वे पूरी निष्ठा एवं मेहनत से कार्य करेंगी। विधि विभाग में शिक्षा व शोध के स्तर को गुणवत्तापरक बनाने की दिशा में प्रयासरत रहेंगी।


More Stories
पानीपत के एक दिव्यांग बच्चे के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार देगी बायोनिक कृत्रिम अंग!
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में ‘MY भारत’ जिला सलाहकार समिति की पहली बैठक आयोजित!
पुणे अल्ट्रा मैराथन में बहादुरगढ़ के गुलाब सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन
BRG के धावक राजेश रघुवंशी ने चंदर नाहन झील ट्रेक सफलतापूर्वक किया पूरा, बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान
रसोई की सीटी से रेल के इंजन तक: प्रेशर कुकर के आविष्कार की अनोखी कहानी
रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का शानदार प्रदर्शन