नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हर्षित सैनी/रोहतक/ – महर्षि दयानन्द विश्विद्यालय (मदवि) में आज 6 कर्मी विश्वविद्यालय सेवा से सेवानिवृत हो गए। विश्वविद्यालय के संबंधित कार्यालयों, गैर शिक्षक कर्मचारी संघ तथा विवि प्रशासन की ओर से इन कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई। विवि सेवा से सेवानिवृत हुए कर्मियों में उप कुलसचिव महेंद्र सिंह और सरला रानी, प्रेस मैनेजर मीना दलाल, मैनेजर हॉस्पिटैलिटी सुल्तान सिंह त्यागी, सहायक संतोष चौधरी तथा क्लर्क जीडी पाण्डे शामिल हैं। कुलपति कार्यालय में कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा, डीन, कालेज डेवलपमेंट काऊंसिल प्रो. युद्धवीर, वित्त अधिकारी मुकेश भट्ट समेत अन्य अधिकारियों ने इन कर्मचारियों को भावभीनी विदाई एवं शुभकामनाएं दी। गैर शिक्षक कर्मचारी संघ कार्यालय में प्रधान कुलवंत मलिक और अन्य पदाधिकारियों ने इन कर्मियों को बधाई और सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी।


More Stories
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
JPSC परीक्षा में कथित सौदेबाजी का खुलासा, करोड़ों के लेन-देन के दावे से मचा हड़कंप
बिजली मीटर लगाने के नाम पर रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार
द्वारका हाफ मैराथन में BRG का दबदबा
माउंट आबू मैराथन में बीआरजी का शानदार प्रदर्शन
छात्रों की 26 मांगों को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन