पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक ओमबीर सिंह ने एनएसएस वालंटियर्स को सेफ ड्राइविंग के दिए टिप्स

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक ओमबीर सिंह ने एनएसएस वालंटियर्स को सेफ ड्राइविंग के दिए टिप्स

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/अनूप कुमार सैनी/रोहतक/- महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (मदवि) के राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) कार्यालय के तत्वावधान में स्वराज सदन में संचालित-सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम विषयक तीन दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन आज पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक ओमबीर सिंह आईपीएस ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की।  आईपीएस ओमबीर सिंह ने अपने संबोधन में एनएसएस वालंटियर्स को सेफ ड्राइविंग के टिप्स दिए तथा उन्हें ड्राइवर की जिम्मेदारियों से अवगत करवाया।

उन्होंने कहा कि ज्यादा तेज गति हमेशा दुर्घटना का मुख्य कारण बनती है, इसलिए गाड़ी को तय गति के अनुसार ही चलाएं। उन्होंने ट्रैफिक हेल्प लाइन नंबर बारे भी जानकारी दी।           तदुपरांत रोड सेफ्टी आर्गेनाइजेशन, रोहतक के महासचिव डा. संजय जाखड़ ने सड़क दुर्घटना की घटनाओं एवं पीड़ितों बारे अपनी समीक्षा प्रस्तुत की। उन्होंने कूल माईंड, बॉडी साइन, हर्ट साउंड तथा सीपीआर आदि के बारे जानकारी दी तथा सीपीआर का सही तरीका बताया। दोपहर बाद के सत्र में आरडी सैनी ने फस्र्ट एड की महत्ता बारे जानकारी दी। एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो. रणबीर सिंह गुलिया ने स्वागत एवं आभार प्रदर्शन किया।       इस अवसर पर डा. सोनू, डा. मीनाक्षी, डा. मोनिका, डा. अर्चना, डा. प्रियंका आदि कार्यक्रम अधिकारियों समेत एनएसएस वालंटियर्स उपस्थित रहे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox