
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/- बरसात के महीने में बारिश के कारण सड़कों के खराब होने के चलते बने गड्ढों से पिछले काफी समय से लोग परेशानी झेल रहे थे। और ये गड्ढे रोजाना दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे थे। लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा था। लोगों की परेशानी को देखते हुए जब अखबार ने इस खबर को प्रमुखता से छापा तो पीडब्लयूडी विभाग हरकत में आया और तुरन्त विभाग ने इन गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया।
नजफगढ़ फिरनी पर अभी भी ढांसा स्टैंड, झाड़ौदा स्टैंड व खैरा मोड़ पर पैच वर्क का काम शुरू नही हुआ है। लेकिन पीडब्ल्यूडी के जेई ने बताया कि फिरनी पर पैच वर्क का काम चल रहा है। जल्द ही बचे हुई जगहों की सड़कों को ठीक कर दिया जायेगा। छावला स्टैंड पर पैच वर्क हो जाने से दूकानदार व यहां से गुजरने वाले राहगीरों व स्कूली बच्चों ने राहत की सांस ली है। इस जगह से अब वाहनों के आसानी से गुजरने से दुर्घटनाओं का खतरा भी कम हो गया है।


More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड