
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-दिचाऊ कलां वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने नजफगढ़ के लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनसे सुरक्षित होली मनाने की अपील की। उन्होने पूर्व विधायक भरत सिंह की पुण्यतिथि पर लोगों से अपने घरों पर श्रद्धांजलि देने की भी अपील की। साथ ही कोविड-19 की दूसरी लहर से बचाव के लिए कोविड-19 के नियमों का पालन करने का भी आहवान किया।
केपी फार्म में एक पत्रकार वार्ता के दौरान पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने कहा कि देश में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो चुकी है। अतः हमने जिस तरह से कोरोना की पहली लहर को हराया था ठीक उसी तरह अब हमे दूसरी लहर का भी मुकाबला करना है और इसके लिए हमे दो गज की दूरी, चेहरे पर मास्क जरूरी व हाथों को सैनिटाइजर से साफ करते रहना है। साथ ही उन्होने कहा कि अगर जरूरी हो तभी घर से निकले। घर में बच्चों व बुजुर्गो का ध्यान रखें और उन्हे दूसरों की संपर्क में कम से कम आने दे। तभी हम कोरोना को हरा पायेंगे और सुरक्षित होली मनाने के लिए उन्होने कहा कि हम पानी का कम से कम प्रयोग करे और रासायनिक रंगों की जगह आयुर्वेदिक रंगों का प्रयोग करें। उन्होने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने जलसंचयन की लोगों ेसे अपील की है अतः हम सब को जल बचाव पर ध्यान देना चाहिए। उन्होने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन अवश्य करें।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!