परमाणु बम की धमकी से पलटा पाक, कहा- हम जिम्मेदार परमाणु देश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

परमाणु बम की धमकी से पलटा पाक, कहा- हम जिम्मेदार परमाणु देश

-भारत ने यूएन में आतंकवाद पर पाकिस्तान को लताड़ लगाने पर दी थी परमाणु बम की गीदड़ भभकी

यूएन/पाकिस्तान/- भारत को परमाणु युद्ध की गीदड़ भभकी देने वाली शहबाज शरीफ सरकार की मंत्री अपने बयान पर एक दिन भी नहीं टिकी पाई। उन्हें और उनकी सरकार को अपने बड़बोलेपन का एहसास हो गया। भारत को परमाणु हमले की धमकी देने वाली पाकिस्तानी मंत्री शाजिया मैर्री ने अब पाकिस्तान को एक जिम्मेदार परमाणु संपन्न देश बताया है।
              भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई थी। इससे बौखलाए पाकिस्तान ने अब अपनी गरीबी उन्मूलन मंत्री को भारत के खिलाफ बयानबाजी करने के लिए आगे कर दिया है।
             पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बाद अब पड़ोसी मुल्क की गरीबी उन्मूलन मंत्री शाजिया मर्री भारत के खिलाफ बयान दे रही हैं। शाजिया ने बिलावल के आपत्तिजनक बयान पर अफसोस जताने के बजाय पाकिस्तान के परमाणु शक्ति संपन्न होने का हवाला दिया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई थी और कहा था कि अगर आप अपने घर के पीछे सांप पालते हो तो वह सिर्फ पड़ोसी को ही नहीं काटेगा, बल्कि आपके घर के लोगों को भी काटेगा। इसी के बाद से पाकिस्तान की तरफ से बौखलाहट भरे बयान सामने आ रहे हैं।
              शनिवार को शहबाज सरकार में मंत्री शाजिया मर्री ने भारत को गीदड़ भभकी देते हुए कहा, ष्पाकिस्तान जवाब देना जानता है। पाकिस्तान वह मुल्क नहीं है जो एक थप्पड़ के नतीजे में दूसरा गाल आगे करेगा। यह सब उनका एक प्रोपेगेंडा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मुल्क यह सोचता है कि वह पाकिस्तान जैसे परमाणु ताकत वाले मुल्क से बच सकता है, तो यह उसकी गलती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox