
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को नए साल की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उनसे एक समृद्ध समाज तथा राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने एक संदेश में कहा कि नए साल का आगमन नए संकल्पों और लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ने का अवसर है। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने नए साल की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘‘वर्ष 2024 सभी के लिए खुशी, शांति और समृद्धि लाए। हम अपने देश की प्रगति में योगदान देना जारी रखें। आइए नए साल का स्वागत करें और एक समृद्ध समाज और राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लें।’ द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ’’नए साल के खुशी के अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।’’
लोकसभा अध्यक्ष ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। बिरला ने अपने संदेश में कहा है, “मेरे प्रिय देशवासियो, मेरे परिवार जनों, आपको नववर्ष 2024 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।’’





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा