कश्मीर से कन्याकुमारी और तवांग से लेकर कच्छ तक श्रीराम ज्योति जलाने की बड़ी तैयारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कश्मीर से कन्याकुमारी और तवांग से लेकर कच्छ तक श्रीराम ज्योति जलाने की बड़ी तैयारी

-अखिल भारतीय सनातन महासभा ने पीएम मोदी के आह्वान शुरू की तैयारी, 11 हजार धर्माचार्यों को काम पर लगाया

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद देश में 22 जनवरी को एक बार फिर से ’दीपावली’ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए बाकायदा देश के अलग-अलग धार्मिक संगठनों की संयुक्त संस्थाओं की ओर से 14 जनवरी से ही हर घर को रोशन करने की व्यवस्थाएं की जाने लगी हैं। धार्मिक संगठनों की संयुक्त संस्था अखिल भारतीय सनातन महासभा ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और तवांग से लेकर कच्छ तक के मंदिरों और घरों में दीपावली मनाने की योजनाएं बना ली हैं। संगठन के संरक्षक के मुताबिक 22 तारीख की शाम को तो श्रीराम ज्योति जलेगी ही, लेकिन उससे पहले हर घर में कम से कम एक दीपक जलाने के लिए उनकी संस्था ने काम शुरू कर दिया है।

अखिल भारतीय सनातन महासभा के संरक्षक पंडित प्रदीप ततिवारी कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान के साथ ही उनकी संस्था ने 11 हजार धर्माचार्यों के माध्यम से देश के सभी राज्यों में इस आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वह कहते हैं कि सिर्फ उनकी संस्था ही नहीं, बल्कि सभी प्रमुख धार्मिक संगठनों के संयुक्त प्रयास के साथ इस महान दीपोत्सव की श्रृंखला को आगे बढ़ाया जाना है। पंडित प्रदीप तिवारी कहते हैं कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग से लेकर गुजरात के कच्छ तक सभी प्रमुख धार्मिक संगठनों के साथ उनकी संस्था ने प्रथम चरण की वर्चुअल बैठक भी कर ली है। वह कहते हैं कि परशुराम कुंड से लेकर भुज के लक्ष्मी नारायण मंदिर और कश्मीर के शारदा पीठ से लेकर कन्याकुमारी के मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान करने वाले आचार्य के साथ इस अभियान और दीप ज्योति को हर घर तक पहुंचाने की तैयारी हुई है।
          उनके संगठन से जुड़े ग्यारह हजार आचार्य अलग-अलग मंदिर, प्रतिष्ठानों और सामाजिक संगठन के सहयोग से हर घर में कम से कम एक दीप जलाने के लिए लोगों से संपर्क कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस तरीके से लोगों की प्रतिक्रिया मिल रही है, उससे अहसास हो रहा है कि 14 जनवरी के बाद से ही देश में अगले 10 दिनों तक दीपावली जैसा उत्सव होने वाला है। वह कहते हैं कि सूर्य के उत्तरायण में आने के साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में दीपोत्सव की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। आचार्य प्रदीप तिवारी बताते हैं कि उनकी संस्था सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि उन सभी राज्यों में मंदिरों की साफ सफाई भी करवा रही है, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की है। वह कहते हैं कि सिर्फ उनकी संस्था ही नहीं देश के सभी प्रमुख संगठन इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
         सूर्य के उत्तरायण होते ही दीपोत्सव की तैयारियों के साथ-साथ अयोध्या में भी इस तरह की यात्राएं लगातार पहुंच रही हैं। हाल में ही राजस्थान से श्रीराम ज्योति यात्रा अयोध्या पहुंची। जबकि देश के अलग-अलग हिस्सों में इस तरीके की यात्राएं लगातार निकली जा रही हैं। गुड़गांव में रविवार को निकाली गई श्रीराम ज्योति यात्रा के समन्वयक कुलबीर यादव कहते हैं कि उनकी यात्रा पूरे हरियाणा में निकल रही है। इस यात्रा का मकसद लोगों को कम से कम 108 श्रीराम ज्योति अपने घर में 22 जनवरी को जलाने की अपील करना है। कुलबीर कहते हैं कि सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि राजस्थान में भी यह यात्रा निकाल रही है। उनका कहना है कि देश के सभी प्रमुख और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर वह पूरे देश में श्रीराम ज्योति के प्रचार प्रसार के लिए चार जनवरी से निकल रहे हैं। वह कहते हैं कि उनके संगठन के सदस्य तमिलनाडु में पिछले एक सप्ताह से पदयात्रा करके लोगों को दीपोत्सव की तैयारियों के लिए जाग्रत कर रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox