नवरात्रों में सोना 72 हजारी, चांदी भी हुई मंहगी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नवरात्रों में सोना 72 हजारी, चांदी भी हुई मंहगी

-सोना-चांदी के भाव पंहुचे नये शिखर पर, जानें आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भारतीय सर्राफा बाजार में मंहगी धातुओं के दाम थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज, 10 अप्रैल, 2024 को भी सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। महंगा होने के बाद सोने की कीमत 72 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है। वहीं, चांदी का भाव 82 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 72048 है जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 82468 रुपये है।
सोने और चांदी के दामों में आज यानी 10 अप्रैल को तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, मंगलवार शाम की तुलना में आज यानी बुधवार की सुबह सोना और चांदी महंगे हुए हैं। आइए शुद्धता के आधार पर जानते हैं 10 ग्राम गोल्ड कितने रुपये महंगा हुआ।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, मंगलवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 71832 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह 72048 रुपये पर आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी दोनों महंगे हुए हैं।

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट आईबीजेएरेट्स डॉट कॉम के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 71759 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 65996 रुपये का हो गया है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 54036 पर आ गए हैं। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज महंगा होकर 42148 रुपये में आ गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 82468 रुपये की हो गई है।

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
पइरं की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए  या  पर देख सकते हैं।
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है। बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं।  

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox