नवरात्रि, दुर्गा पूजा व रामलीला में सात्विक साधना पर होगा आरजेएस पीबीएच वेबिनार.

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नवरात्रि, दुर्गा पूजा व रामलीला में सात्विक साधना पर होगा आरजेएस पीबीएच वेबिनार.

-15 अक्टुबर को कायाकल्प स्लिमिंग क्लिनिक के सहयोग से होगा आयोजन

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- सकारात्मक भारत उदय आंदोलन के नवें वर्ष में इस साल शारदीय नवरात्रि के प्रारंभ पर 15 अक्टूबर को कायाकल्प स्लिमिंग क्लिनिक के सहयोग से नवरात्रि, दुर्गा पूजा और रामलीला में सात्विक साधना विषय पर आरजेएस पीबीएच का राष्ट्रीय वेबिनार-पॉजिटिव मीडिया डायलॉग होगा। आरजेएस पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस के संस्थापक  और राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने बताया कि छल-कपट, प्रपंच और अपशब्दों से दूर रहकर, मन और  विचार की शुद्धि के लिए सात्विक साधना का यह नवरात्रि उपयुक्त समय है। दुर्गा पूजा और रामलीलाओं के सकारात्मक पक्षों को आत्मसात करने का ये एक अवसर है।
            वेबिनार में पॉजिटिव एम्बेसडर सत्येंद्र-सुमन त्यागी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करेंगे। वेबिनार को मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर के पुजारी पं. वैभव शर्मा, श्री धार्मिक लीला कमेटी के सचिव प्रदीप शरण संबोधित करेंगे। सह-आयोजक कायाकल्प स्लिमिंग क्लिनिक की संस्थापक डा. प्रीति त्यागी की मेजबानी में वेबिनार आयोजित होगा। नवरात्रि के दसवें दिन दशहरा या विजयदशमी का पर्व मनाया जाता है। यह प्रतीक है सत्य और अन्य पर सत्य और न्याय की जीत का। माता दुर्गा ने महिषासुर का और भगवान राम ने रावण का अंत किया ।इस खुशी में पूरे भारत में विजयादशमी का त्यौहार मनाया जाने लगा।
           श्री मन्ना ने आगे बताया कि दशहरा या विजयादशमी प्रतीक है सत्य और अन्य पर सत्य और न्याय की जीत। माता दुर्गा ने महिषासुर का और भगवान राम ने रावण का अंत किया हिमाचल के कुल्लू क्षेत्र में कुल्लू दशहरा राम की अयोध्या वापसी का प्रतीक है ।पंजाब में नवरात्रि  के दौरान गरबा और डांडिया नृत्य का गुजराती रिवाज देश के बाकी हिस्सों में बहुत लोकप्रिय है। तेलंगाना में नौ रातों में देवी पार्वती की पूजा होती है जिसे “बधुकम्मा पांडुगा“ उत्सव कहते हैं। कर्नाटक में 10 दोनों का मैसूर दशहरा होता है ।तमिलनाडु का नवरात्रि स्त्री व लक्ष्मी पूजा के लिए समर्पित है, वहीं केरल में देवी सरस्वती की पूजा होती है । पश्चिम बंगाल,असम और उड़ीसा में नवरात्रि के छठे दिन यानी षष्ठी पूजा से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन होता है।
          15 अक्टूबर से रामलीला मंचन की शुरुआत हो रही है जो 24 अक्टूबर विजयादशमी तक चलेंगी। आगामी 22 अक्टूबर को ’“भारत में उपभोक्ताओं के लिए मरम्मत का अधिकार : एक चुनौती“’ को लेकर द अवेयर कंज्यूमर पत्रिका के सहयोग से वेबिनार आयोजित किया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox